{"_id":"59a12e0c4f1c1bab3e8b45a9","slug":"style-actor-sahil-khan-trolled-for-posting-a-picture-on-ganesh-chaturthi-slams-a-fan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साहिल खान ने गणेश चतुर्थी पर डाली फोटो, लोगों ने धर्म को लेकर पूछे सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साहिल खान ने गणेश चतुर्थी पर डाली फोटो, लोगों ने धर्म को लेकर पूछे सवाल
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sat, 26 Aug 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
साहिल खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश चतुर्थी शुरू हो गया है और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी अपने-अपने घर गणपति बप्पा को ले आए हैं। 'स्टाइल' फिल्म के बंटी यानि साहिल खान ने भी बड़े धूमधाम के साथ बप्पा का स्वागत किया लेकिन कुछ लोगों को ये रास नहीं आया।
साहिल खान
साहिल खान ने गणपति की पूजा करते हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसके बाद लोग उन्हें उनका धर्म याद दिलाने लग गए।
साहिल ख्ाान
लोगों ने उनकी तस्वीर पर लिखा कि उन्हें मुस्लिम होने का कोई हक नहीं है। साहिल का गणपति की पूजा करना उनके कुछ फैंस को अच्छा नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिल ख्ाान
कई लोगों ने उन्हें मैसेज कर के उनका धर्म भी पूछा। एक इंस्टा यूजर ने साहिल को लिखा, 'भाई हिंदू हो या मुस्लिन पहले ये बताओ, पूजा कर रहे हो मुर्ति की।' साहिल इस मैसेज पर इतने भड़क गए कि उन्होंने उस यूजर को एक लंबा-चौड़ा मैसेज लिख डाला।
विज्ञापन
साहिल खान
साहिल ने लिखा कि वो पहले एक भारतीय हैं और उसके बाद मुस्लिम। 'उस देश की इज्जत करना सीखें जो आपको प्यार दे रहा, नहीं तो किसी मुस्लिम देश में चले जाएं।' साहिल ने लिखा कि ऐसे लोग उन्हें बिलकुल न फॉलो करें।
This Post Is For Those Dumb Fucks Who Try To play with Me The religious Games....#GetWellSoon
A post shared by Sahil Khan (@sahilkhan) on