फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo: आलोक नाथ के खिलाफ रेप का केस दर्ज, डायरेक्टर विनता नंदा ने लगाया था आरोप

Wed, 21 Nov 2018 11:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
me too mumbai police fir registered fir alok nath
alok nath - फोटो : social media
#MeToo अभियान में फंसे एक्टर आलोक नाथ के खिलाफ ओशिवारा पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस के एडिशनल पुलिस कमिश्नर मनोज शर्मा ने बताया कि ओशिवारा पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोक नाथ के खिलाफ शिकायत की थी। 
me too mumbai police fir registered fir alok nath
ALOK NATH - फोटो : file photo

इससे पहले CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने भी आलोक नाथ के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया। सिंटा ने आलोक नाथ के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया। ट्विटर पर जारी एक आधिकारिक बयान में सिंटा ने कहा कि 'मिस्टर आलोक नाथ पर यौन शोषण और दुर्व्यवहार के कई आरोप लगे। जिसे ध्यान में रखते हुए सिंटा उन्हें संगठन से निष्कासित करती है।' 

me too mumbai police fir registered fir alok nath
ALOK NATH - फोटो : file photo

विनता नंदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर बताया था कि 'एक पार्टी में शामिल होने के लिए वह आलोक नाथ के घर गईं। उस दौरान उन्होंने ड्रिंक में कुछ मिला दिया और फिर घर छोड़ने की पेशकश की। यही नहीं घर ले जाकर आलोक नाथ ने ना केवल उनके साथ रेप किया बल्कि हिंसक व्यवहार भी दिखाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
me too mumbai police fir registered fir alok nath
vinta nanda - फोटो : file photo

विनता ने आगे लिखा कि 'इसके बाद मेरे मुंह में जबरन शराब डाली गई और मेरे साथ काफी हिंसा की गई।' बाद में विनता ने यह भी कहा कि इस घटना के बारे में उन्होंने आलोक नाथ की पत्नी आशु को बताया था लेकिन उन्होंने उनकी कोई मदद नहीं की थी। 

विज्ञापन
me too mumbai police fir registered fir alok nath
ALOK NATH - फोटो : file photo

विनता नंदा के आरोपों के बाद संध्या मृदुल और हिमानी शिवपुरी जैसे कई बड़े नाम आलोक नाथ के खिलाफ सामने आए और बताया कि सेट पर किस तरह वो बदतमीजी करते थे। वहीं इस मामले में आलोक नाथ ने कहा था कि 'मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगा कि उनके साथ ऐसा हुआ होगा लेकिन वो मैंने नहीं किया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed