फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Memories of Hindi's successful film still alive in this village in jaunpur

यहां आज भी जिंदा है हिंदी की सफलतम फिल्म की यादें, इसके बॉलीवुड रिमेक से सलमान खान ने बनाए थे सफलता के कीर्तिमान

Fri, 08 May 2020 11:14 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी मनीष जायसवाल , अमर उजाला, जौनपुर
मनीष जायसवाल , अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 08 May 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Memories of Hindi's successful film still alive in this village in jaunpur
साधना सिंह

हिंदी सिनेमा ने कई फिल्में ऐसी दी हैं, जिसका आज भी कोई सानी नहीं। उनकी कहानी और किरदार सदा के लिए दर्शकों की जेहन में उतर गए। नब्बे के दशक में हिंदी सिनेमा की सफलतम फिल्म नदिया के पार भी ऐसी ही एक फिल्म है। बॉलीवुड के दिग्गज प्रोडक्शन हाउस राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को देखने वाला शायद ही कोई ऐसा हो, जिसकी पलकें गीली न हुई हों।

विज्ञापन


समूचे पूर्वांचल के खांटी ग्रामीण परिवेश को व्यापक रूप में पहली बार बड़े पर्दे पर दर्शाने वाली यह फिल्म जौनपुर के लिए काफी अहम है। जौनपुर जिले का एक गांव ऐसा है, जहां की फिजाओं में आज भी फिल्म के लीड किरदार चंदन और गुंजा के प्रेम की खुशबू घुली हुई है। केराकत तहसील क्षेत्र का यह गांव है विजयीपुर। नदिया के पार की अधिकांश शूटिंग इसी गांव में हुई है।

विज्ञापन

Memories of Hindi's successful film still alive in this village in jaunpur
फिल्म के लीड एक्टर नायक का घर, जो अब पक्का बन चुका है। - फोटो : amar ujala

गांव के 60 वर्षीय चंद्रभान पाठक बताते हैं कि केशव प्रसाद मिश्र के हिंदी उपन्यास कोहबर पर जब राजर्षि प्रोडक्शन ने फिल्म बनाने का फैसला लिया तो वह ऐसे स्थान की तलाश कर रहे थे, जिसमें गांव की संस्कृति सजीव हो। उनका ध्यान पूर्वांचल पर था। राजर्षि प्रोडक्शन के मैनेजर रहे स्व. रामजनक सिंह उन्हें अपने गांव विजयीपुर ले आए।

सई-गोमती के संगम पर बसे इस गांव की पहली झलक में ही निर्देशक गोविंद मुनिस मोहित हो गए। तुरंत इस लोकेशन को फाइनल कर दिया और फिर जल्द ही फिल्म यूनिट यहां जम गई। रामजनक सिंह के पौत्र व शिक्षक अनिल सिंह के मुताबिक करीब दो महीने तक विजयीपुर व राजेपुर गांव में फिल्म की शूटिंग की गई। इस दौरान तत्कालीन डीएम-एसपी खुद गांव में आते रहते थे।
 

Memories of Hindi's successful film still alive in this village in jaunpur
फ़िल्म में दिखाया गया यह कुआं आज भी है। - फोटो : amar ujala

शूटिंग देखने लोगों की भीड़ लगी रहती थी। गांव के एक छोर पर नायक (सचिन) का घर था तो दूसरे छोर पर नायिका (साधना सिंह) का। अब यह मकान पक्के हो गए हैं। गांव के प्रमुख गानों की शूटिंग भी गांव के ही आसपास हुई थी। इसके बाद जब रुपहले पर्दे पर उतरी तो सुपर हिट हो गई।

आज भी जब यह फिल्म देखते हैं तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। विकास पाठक कहते हैं कि पिछले 40 वर्षों के दौरान गांव में काफी कुछ बदल गया है, मगर चंदन और गुंजा के प्रेम की यह खुशबू आज ही यहां की फिजाओं में महसूस होती है।

विज्ञापन

Memories of Hindi's successful film still alive in this village in jaunpur
सलमान के साथ माधुरी

सलमान खान और माधुरी दीक्षित की हिट जोड़ी  

नदिया के पार की सफल कहानी पर बाद में राजश्री प्रोडक्शन ने ही बॉलीवुड की हिट पारिवारिक फिल्मों में से एक मानी जाने वाली फिल्म "हम आपके हैं कौन" बनाई। इस फिल्म से बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान को पहली सौ करोड़ कमाने वाली फिल्म मिली।

माना जाता है कि इस फिल्म की लीड फीमेल एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सलमान खान से ज्यादा फीस लेकर फिल्म करने को राजी हुई थीं। हालांकि इस फिल्म के बाद सलमान और माधुरी की जोड़ी हिट हो गई थी और दोनो ने कई फिल्मों में साथ में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed