मिस यूनिवर्स की 69वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजेता का एलान हो चुका है। मेक्सिको की एंड्रिया मेजा को मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब मिला है। अंतिम दो प्रतियोगी में ब्राजील की जूलिया गामा और मिस मैक्सिको एंड्रिया रही थीं। एंड्रिया को पूर्व मिस यूनिवर्स जोजीबिनी तुंजी ने मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया। वहीं भारत की तरफ से ताज की दावेदारी कर रहीं 22 वर्षीय एडलिन कास्टलिनो टॉप 5 में अपनी जगह बना पाईं। वो इस रेस से बाहर हो गईं और इसी के साथ भारत की एडलिन कास्टलिनो का मिस यूनिवर्स का ताज पाने का सपना टूट गया। इस समारोह का ग्रैंड फिनाले फ्लोरिडा के सेमिनोल हार्ड रॉक होटल एंड कसीनो में आयोजित किया गया।
Miss Universe 2020: मेक्सिको की एंड्रिया मेजा को मिला खिताब, भारत की एडलिन कास्टलिनो ने टॉप-5 में बनाई थी जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
FINAL STATEMENT: Mexico. #MISSUNIVERSE
— Miss Universe (@MissUniverse) May 17, 2021
LIVE on @FYI from @hardrockholly in #HollywoodFL pic.twitter.com/qf6luSGY15
एंड्रिया मेजा ने अपने जीत के बाद कहा कि, 'मैं बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि इन खूबसूरत महिलाओं के बीच आज मुझे मौजूद रहने का मौका मिला। इस ताज को पहनना किसी सपने के पूरे हो जाने जैसा है'। बता दें कि मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 74 सुंदरियों के बीच एंड्रिया मेजा ये खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं। ये प्रतियोगिता साल 2020 में ही होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया था।
कौन हैं एंड्रिया मेजा
मेजा के इंस्टाग्राम अकाउंट के अनुसार चिहुआहुआ शहर में जन्मीं एंड्रिया मेजा वहां की टूरिज्म की एंबेसडर हैं। साथ ही वो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं। मेजा अपने स्व-शीर्षक एथलेटिक कपड़ों के ब्रांड एंड्रिया मेजा एक्टिववियर की मालकिन भी हैं। अपनी इस जीत के साथ उन्होंने इतिहास भी रच दिया क्योंकि वो मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली तीसरी मैक्सिन महिला बन गई हैं। एंड्रिया लैंगिक असमानता और लैंगिक हिंसा के बारे में काफी मुखर हैं।
इस प्रतियोगिता में भारत की एडलिन कास्टलिनो तीसरी रनर अप रहीं वहीं मिस डोमिनकन रिपब्लिक किम्बर्ली जिमेनेज चौथी रनर अप रहीं। साथ ही सेकेंड रनर अप मिस पेरू जेनिक मैकेटा बनीं।बात करें एडलिन की तो भले ही वो ताज जीतने में नाकामयाब रही हों, लेकिन इस प्रतियोगिता में टॉप 5 में जगह बना लेने के लिए भी उन्हें ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। बता दें कि एडलिन ने साल 2020 में मिस दीवा यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। मेंग्लुरु की रहने वाली एडिलन को पिछले साल की विजेता वर्तिका सिंह ने ताज पहनाया था। सौंदर्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अभिनेत्री व पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता, एंटोनियो पोरसिल्ड, आशा भट, डिजाइनर शिवन भाटिया नरेश कुकरेजा, निखिल मेहरा, अभिनेत्री यामी गौतम, अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर शामिल हुए थे।