लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद पिछले एक साल से लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। साल 2020 में शुरू हुई कोरोना महामारी से लगे लॉकडाउन के बीच सोनू सूद ने कई प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाते हुए नेक कार्यों की शुरुआत की थी। उस वक्त से मदद का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर लोग सोनू सूद से मदद मांगते हैं और अभिनेता उन्हें फौरन मदद पहुंचाते हैं। फिर चाहे वो कोविड से जुड़ी हो या कोई अन्य समस्या हो। सोनू सूद एक बार हां कर देते हैं तो सहायता लोगों तक पहुंच ही जाती है। इन दिनों कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर्स और आईसीयू बेड्स की व्यवस्था करा रहे सोनू सूद ने ताउते तूफान के बीच अरब सागर में फंसे लोगों की जान बचाने की कर्नाटक के सीएम से अपील की है। अभिनेता ने ट्वीट करते हुए एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें कुछ लोग एक नांव पर बैठे हुए दिख रहे हैं।
ताउते: तूफान में फंसे लोगों के लिए सोनू सूद ने जताई चिंता, सरकार से की ये अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें कई लोग अरब सागर में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तूफान के चलते अरब सागर के बीच फंसे इन लोगों को बचाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा सर आपसे निवेदन है कि इन कीमती जिंदगियों को बचाने के लिए अपनी मशीनरी को सक्रिय कीजिए।'
We need to save the lives of these people who are struck in the middle of Arabian sea due to #tauktaecyclone .
CM Sir @BSYBJP request you to mobilise our machinery on saving these precious lives. @indiannavy #TauktaeCyclone pic.twitter.com/CZMfcuRWaC
बता दें, कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के अनुसार, चक्रवात ताउते के कारण पिछले 24 घंटों में छह जिलों, तीन तटीय जिलों और तीन मलनाड जिलों में भारी से भारी बारिश हुई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान के कारण केरल, तमिलनाडु में बाढ़ का खतरा पैदा होने के साथ कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है।
बात करें सोनू सूद की तो हाल ही में अभिनेता ने मरीजों के लिए खास सर्विस शुरू की है। जिसमें खास तौर पर दिल्ली में कोरोना मरीजों को बिना किसी जद्दोजहद के ऑक्सीजन सिलेंडर मिल सकेंगे। अपनी इस सर्विस के तहत अभिनेता ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सीधे मरीजों तक पहुंचाएंगे। सोनू ने इसके लिए एक नंबर भी जारी किया है, जिस पर कॉल कर जरूरतमंद ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बुलवा सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए उन्हें किसी तरह का भुगतान भी नहीं करना होगा।
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सोनू सूद को इतनी मदद करने के लिए ट्रोल भी किया था। लोगों का कहना था कि अभिनेता बिना किसी मतलब के लोगों की मदद क्यों कर रहे हैं। इस पर अभिनेता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था और कहा था, किसी का उन्हें फ्रॉड कहना वैसा ही है, जैसे कई भ्रष्ट अधिकारी ईमानदारी से अच्छा काम करने वाले अधिकारी को निशाना बनाते रहते हैं। हालांकि, उनकी मानें तो वे ऐसे लोगों पर ध्यान देकर अपना वक्त बर्बाद नहीं करना चाहते।