सब्सक्राइब करें

Mohammed Rafi: जिंदगी का आखिरी दिन भी गाने के नाम कर गए मोहम्मद रफी, सादगी भरी रही गायकी के फनकार की जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 31 Jul 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
mohammed rafi death anniversary here know about some facts his life and career
मोहम्मद रफी - फोटो : सोशल मीडिया

मोहम्मदी रफी साहब ने सिनेमा को सदबहार नगमें दिए हैं जो आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। उनका गाया एक-एक शब्द जहां प्यार की कहानी कहता है, तो वहीं युवा दिलों को धड़कन है। उनके जैसा फनकार न कोई दूसरा है और न ही होगा। मोहम्मद रफी साहब ने अपनी पूरी जिंदगी गायकी को समपर्पित कर दी थी, यहां तक कि अपनी जिंदगी के आखिरी दिन भी रफी साहब गाने की रिकॉर्डिंग में व्यस्त थे। 31 जुलाई 1980 को मोहम्मद रफी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था और सिनेमा जगत ने एक अनमोल हीरा खो दिया। मोहम्मद रफी साहब ने केवल अपनी गायकी बल्कि सादगी के लिए भी जाने जाते थे। जानते हैं उनकी जिंदगी की कुछ खास बातें।

mohammed rafi death anniversary here know about some facts his life and career
मोहम्मद रफी

मोहम्मद रफी का जन्म पंजाब के कोटला सुल्तान सिंह गांव में हाजी अली मोहम्मद के परिवार में हुआ था। रफी साहब छह भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थे। बताया जाता है कि मोहम्मद रफी ने गली में फकीर को गाते सुनकर  गाना शुरू किया था। संगीत के प्रति उनका समर्पण भाव ही था कि वह संगीत की दुनिया का चमकता सितारा बनें जो आज इस दुनिया में न होते हुए भी आसमां की बुलंदियों में है।

mohammed rafi death anniversary here know about some facts his life and career
मोहम्मद रफी - फोटो : सोशल मीडिया

बेहद सादगी पसंद इंसान थे रफी साहब
मोहम्मद रफी साहब सिनेमा की इस चकाचौंध भरी दुनिया का जाना-माना नाम थे लेकिन उन्हें पब्लिसिटी बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। उनके बारे में बताया जाता है कि वह जब भी किसी शादी में जाते थे तो ड्राइवर से कहते थे कि यहीं खड़े रहो। इसके बाद रफी साहब सीधे शादी करने वाले जोड़े के पास जाकर बधाई देते थे और फिर अपनी कार में आ जाते थे। वह जरा देर भी शादी में नहीं रुकते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mohammed rafi death anniversary here know about some facts his life and career
मोहम्मद रफी - फोटो : सोशल मीडिया

पतंगबाजी और बैडमिंटन का था शौक
रफी साहब में गायकी के प्रति तो दीवानगी के बारे में तो सभी को जानकारी है, लेकिन काम से इतर अगर बात उनकी रुचि की करें तो गायकी के साथ ही, इसके साथ ही उन्हें बैडमिंटन खेलने और पतंग उड़ाने का भी खासा शौक था।

विज्ञापन
mohammed rafi death anniversary here know about some facts his life and career
मोहम्मद रफी - फोटो : Twitter

महज 19 बरस की आयु में हो गई शादी
मोहम्म्द रफी की शादी बिलकिस बानों से हुई थी। गायक के निधन के आठ साल बाद पत्नी बिलकिस एक इंटरव्यू के दौरान रफी साहब के बारे में कई दिलचस्प बातें बताई थीं और साथ ही अपनी शादी के बारे में भी बात की थी। बिलकिस की बड़ी बहन की शादी रफी के बड़े भाई से हुई थी। उस समय बिलकिस की उम्र महज 13 साल की थीं और वह छठी कक्षा की परीक्षा दे रही थीं और इसी दौरान उनकी बहन ने उनसे कहा था कि कल रफी से तुम्हारी शादी है। तब उन्हें शादी का मतलब भी पता नहीं था। शादी के वक्त रफी की उम्र भी सिर्फ 19 साल थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed