फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘मदर इंडिया’ से लेकर ‘राजी’ तक इन फिल्मों ने उजागर की महिलाओं की पीड़ा, पुरुष वर्चस्व के बीच ऐसे मनवाया लोहा

Fri, 05 Mar 2021 08:19 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 05 Mar 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
mother india to raazi women centric films who exposed the pain of women in society
महिला केंद्रित फिल्में - फोटो : Social media

बॉलीवुड दुनिया भर में हर साल सबसे अधिक फिल्म निर्माण के लिए जाना जाता है। इसमें कई फिल्में सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनती हैं तो कुछ गंभीर मुद्दों पर आधारित होती हैं। देखा जाए तो फिल्म उद्योग में भी पुरुषों का वर्चस्व रहा है। लेकिन कई मौकों पर महिला केंद्रित फिल्मों ने अपना लोहा मनवाया है। आज हम ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे।

mother india to raazi women centric films who exposed the pain of women in society
लज्जा - फोटो : Lajja

महिला केंद्रित फिल्में बॉलीवुड में शुरू से ही बन रही हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में इनकी स्थिति थोड़ी और सुदृढ़ हो गई है। इन फिल्मों को देखकर ना केवल महिलाएं गर्व महसूस करती हैं बल्कि प्रेरणा लेकर खुद में लिए लड़ने का भी साहस पैदा करती हैं। जहां तक वीमेन सेंट्रिक फिल्मों के बिजनेस और कलेक्शन का सवाल है तो कुछ फिल्में इसमें पीछे रहीं और कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की।

mother india to raazi women centric films who exposed the pain of women in society
Mother India - फोटो : Mother India

मदर इंडिया
शुरुआत करेंगे साल 1977 में आई फिल्म 'मदर इंडिया' से। यह भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। महबूब खान ने इस मूवी का निर्देशन किया था। फिल्म एक गरीब महिला के जीवन के कष्टों पर आधारित थी, जो गांव में दो बच्चों के साथ रहती थी। न्याय के लिए महिला अपने बेटे तक को गोली मार देती है। इस फिल्म में नर्गिस, सुनील दत्त, राज कुमार और राजेंद्र कुमार मुख्य भूमिका में थे। सभी ने जबरदस्त किरदार निभाए थे। ये फिल्म अपने जमाने की सुपरहिट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
mother india to raazi women centric films who exposed the pain of women in society
भूमिका - फोटो : Bhumika

भूमिका
इसके बाद 1977 में एक फिल्म आई 'भूमिका'। इस फिल्म में स्मिता पाटिल, अमोल पालेकर, अनंत नाग, नसीरुद्दीन शाह और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म एक्ट्रेस हंसा वाडकर पर आधारित थी। इसमें महिला केंद्रित कहानी दिखाई गई थी।

विज्ञापन
mother india to raazi women centric films who exposed the pain of women in society
दामिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दामिनी
बहुत कम ही लोग होंगे, जिन्होंने दामिनी फिल्म देखी होगी और उसकी छाप उनके जहन में ना बसी होगी। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने बनाया था, जो 1993 में रिलीज हुई थी। 'दामिनी' में दामिनी का रोल मीनाक्षी शेषाद्री ने निभाया था। दामिनी एक ऐसी नारी की गाथा है, जो अन्याय के विरुद्ध बीड़ा उठाकर चैन से नहीं बैठती और अंत में अपनी जान पर खेलकर एक गूंगी लड़की से  दुष्कर्म के दोषी को सजा दिलवाकर रहती है। यह फिल्म महिला केंद्रित थी और काफी चर्चा में रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed