फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukesh Khanna: कभी भीष्म पितामह तो कभी शक्तिमान बन मुकेश खन्ना ने जीते दिल, हर किरदार में फूंक देते जान

Fri, 23 Jun 2023 10:51 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 23 Jun 2023 10:51 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna Birthday Known some interesting and unknown facts about on screen shaktimaan life
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे तक अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना को भला कौन नहीं जानता। वह भारत के पहले सुपरहीरो हैं। उन्होंने शक्तिमान बन बच्चों से लेकर बूढों तक के दिलों पर राज किया। मुकेश खन्ना ने टीवी शो शक्तिमान में एक सुपरहीरो के किरदार निभाया था। जिसमें वह हवा में उड़ते और दुश्मनों को धूल चटाते देखे गए थे। 90 के दशक में हर किसी की जुबां पर शक्तिमान का नाम ही रहता था। इसके अलावा उन्होंने बीआर चोपड़ा के टीवी शो महाभारत में भीष्म पितामह का रोल निभाकर वाहवाही लूटी थी। आज मुकेश खन्ना अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...

Mukesh Khanna Birthday Known some interesting and unknown facts about on screen shaktimaan life
मुकेश खन्ना - फोटो : Insatagram- @iammukeshkhanna

मुकेश खन्ना के जन्म 23 जून 1958 को मुंबई में हुआ था। मुकेश खन्ना ने चंद्रकांता, युग, ब्रह्मा, एहसास और मर्यादा जैसे सीरियल में भी काम किया। मुकेश का हर किरदार अपने आप में यूनिक होता था। लेकिन कुछ सालों बाद मुकेश खन्ना स्क्रीन और नजरों से ओझल हो गए। मुकेश खन्ना की इतनी उम्र हो गई और उन्होंने शादी नहीं की। मुकेश खन्ना भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए हों लेकिन आज वो ऐसा काम कर रहे हैं जिस पर लोगों को गर्व होगा। मुकेश आने वाली पीढ़ी को एक्टिंग में महारत हासिल करना सिखा रहे हैं।

Mukesh Khanna Birthday Known some interesting and unknown facts about on screen shaktimaan life
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब

एक वक्त ऐसा था जब मुकेश खन्ना का स्टारडम सभी पर हावी था। उनके निभाए किरदार खूब लोकप्रिय रहे और आज भी लोग उन किरदारों के फैन हैं। फिर चाहें वो भीष्म पितामह का किरदार हो, शक्तिमान का या फिर आर्यमान। हर किरदार में मुकेश खन्ना ने जान डाल दी। लेकिन जैसा क्रेज लोगों में मुकेश खन्ना के शक्तिमान किरदार के लिए देखने को मिला वैसा किसी और के लिए नहीं। मुकेश खन्ना ने असल जिंदगी में भी शादी नहीं की है। कुछ लोग कहते हैं कि उन्होंने महाभारत की वजह से ऐसा किया। क्योंकि महाभारत में तो भीष्म पितामह ने आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करने का प्रण लिया था। तो मुकेश खन्ना पर भी उनका ऐसा असर पड़ गया था कि उन्होंने असल जिंदगी में शादी न करने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna Birthday Known some interesting and unknown facts about on screen shaktimaan life
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश खन्ना दूरदर्शन पर शक्तिमान दिखाने के बदले 10 लाख देते थे। अचानक दूरदर्शन ने ये रकम बढ़ाकर 40 लाख कर दिया। उस वक्त विज्ञापनों का इतना प्रचलन नहीं था ऐसे में मुकेश खन्ना के लिए इतने पैसे देना काफी मुश्किल हो गया था। आखिरकार मुकेश खन्ना को ये सीरियल बंद करना पड़ गया। कहा तो ये भी जाता है कि मुकेश खन्ना राजनीति के शिकार हुए थे क्योंकि उनका ये शो उन दिनों पॉपुलैरिटी के चरम पर था।

यह भी पढ़ें: फिल्मों से कम नहीं है राज बब्बर की असल जिंदगी, काफी दिलचस्प हैं अभिनेता के किस्से

विज्ञापन
Mukesh Khanna Birthday Known some interesting and unknown facts about on screen shaktimaan life
मुकेश खन्ना

टीवी पर मुकेश खन्ना आखिरी बार 'वारिस' सीरियल में नजर आए थे। यह सीरियल साल 2016 में आया था। इससे पहले साल 2013 में 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा प्यारा' में भी नजर आए। फिल्मों की बात करें तो मुकेश खन्ना की पहली फिल्म 'रूही' थी जो कि साल 1981 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वक्त 'शहजादे', 'दर्द-ए-दिल', 'मुझे कसम है', 'सौगंध', 'तहलका', 'सौदागर', 'मेरी आन' जैसी कई फिल्में की। 

यह भी पढ़ें: नीना के लिए बेहद जरूरी था 'लस्ट स्टोरीज 2' में दादी मां का किरदार निभाना, एक्ट्रेस ने बताई वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed