फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sobhita Dhulipala: नागा चैतन्य के साथ रिश्ते पर शोभिता धुलिपाला ने तोड़ी चुप्पी, शादी को लेकर कही यह बड़ी बात

Fri, 23 Jun 2023 10:40 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 23 Jun 2023 10:40 AM IST
विज्ञापन
Sobhita Dhulipala opens up dating rumours with Naga Chaitanya reveals what she is looking for in her partner
नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला कथित तौर पर नागा चैतन्य को डेट कर रही हैं। सामंथा से अलग होने के बाद नागा चैतन्य और शोभिता के डेटिंग की खबरें फैलने लगीं। दोनों के निजी जीवन पर लगातार ध्यान दिया जाने लगा। हाल ही में एक इंटरव्यू में शोभिता ने बताया कि कैसे इस स्पॉटलाइट से उन्हें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन वह चाहती हैं कि लोग उनकी निजी जिंदगी के बजाय उनके काम के बारे में ज्यादा बात करें।

Sobhita Dhulipala opens up dating rumours with Naga Chaitanya reveals what she is looking for in her partner
शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी अफवाहों पर बात करते हुए शोभिता ने कहा कि ऐसी खबरों से उन्हें बिल्कुल भी परेशानी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी होगी अगर, दर्शक उनके कामकाजी जीवन के बारे में बात करें न कि उनके निजी मामले के बारे में। उन्होंने कहा कि क्योंकि वह विजाग से हैं, इसलिए उन्होंने इस स्तर तक पहुंचने के लिए हर कदम पर कड़ी मेहनत की है।

Prem Chopra: बिग बी के करियर पर प्रेम चोपड़ा का बड़ा खुलासा, बताया कैसे रिजेक्शंस के बाद भी पाया यह मुकाम

Sobhita Dhulipala opens up dating rumours with Naga Chaitanya reveals what she is looking for in her partner
शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने आगे कहा कि अगर आप मुझे देखने जा रहे हैं या मुझे जानते हैं तो मैं चाहूंगी कि आप मुझे मेरी खूबियों, कड़ी मेहनत और कला के लिए जानें, क्योंकि यह कुछ ऐसा है, जो मेरे लिए बहुत कीमती है। मैं कहती हूं कि वे मेरी निजी जिंदगी के बारे में कैसे बात कर सकते हैं? मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि मैंने अपने क्राफ्ट पर बहुत मेहनत की है तो कम से कम इसे तो देखो। मैं आसानी से परेशान नहीं होती।

Mohit Malik: बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार मोहित मलिक, निर्देशक अभिषेक कपूर की अगली फिल्म का होंगे हिस्सा?

विज्ञापन
विज्ञापन
Sobhita Dhulipala opens up dating rumours with Naga Chaitanya reveals what she is looking for in her partner
शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया

इसी इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने बताया कि उनका होने वाला पति कैसा होना चाहिए और उसमें क्या गुण होने चाहिए। शोभिता ने कहा कि आप जीवन में चाहे कितना भी ऊपर उठ जाएं, आपको विनम्र रहना चाहिए। सादगी, नेक दिल, दूसरों के प्रति दया। हमें यह समझना चाहिए कि यह जीवन बहुत छोटा है और जीवन के हर पल का आनंद लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति को चाहेंगी, जो जमीन से जुड़े हुए हो।

Lust Stories 2: 'लस्ट स्टोरीज 2' में विजय संग इंटीमेट होने पर तमन्ना का खुलासा, बोलीं- उन्होंने मुझे ऐसा...

विज्ञापन
Sobhita Dhulipala opens up dating rumours with Naga Chaitanya reveals what she is looking for in her partner
नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया

जोया अख्तर और रीमा कागती की सीरीज 'मेड इन हेवन' में अपनी मुख्य भूमिका के जरिए लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री को आखिरी बार 'पोन्नियिन सेलवन' में देखा गया था। अगली बार वह 'द नाइट मैनेजर पार्ट 2' में दिखाई देंगी, जो आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर-स्टारर जासूसी थ्रिलर का दूसरा भाग है। यह 30 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Suhana Khan: एक्टिंग के साथ अब खेती भी करेंगी सुहाना खान! अलीबाग में खरीदी इतने करोड़ की जमीन


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed