फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Muslim Cleric In Pakistan Objects aamir khan daughter Ira and Nupur Shikhare Interfaith Marriage report

Ira Khan: आयरा और नूपुर की शादी से पाकिस्तान के मौलवी को हुई तकलीफ, बोले- इस्लाम ऐसे किसी...

Tue, 16 Jan 2024 12:45 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 16 Jan 2024 12:45 PM IST
सार

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आयरा खान की शादी को वहां के मौलवियों ने 'हराम' बताया है।

विज्ञापन
Muslim Cleric In Pakistan Objects aamir khan daughter Ira and Nupur Shikhare Interfaith Marriage report
आयरा खान, नूपुर शिकरे - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान ने उदयपुर में नूपुर शिकरे से पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई है। भव्य समारोह में दोनों की शादी 10 जनवरी को हुई। इस अवसर पर जोड़े के करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए। इस पारंपरिक शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आयरा खान की शादी को वहां के मौलवियों ने 'हराम' बताया है।
विज्ञापन


आयरा की शादी को बताया 'हराम'
वायरल वीडियो में पाकिस्तान के मौलवी ने आयरा खान के नूपुर शिकरे के साथ शादी करने को 'हराम' बताया है। उन्होंने बताया कि इस्लाम ऐसे किसी भी धर्म में शादी की इजाजत नहीं देता, जो अल्लाह के द्वारा बताई गई किताबों का पालन नहीं करता हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 75th Emmy Awards 2024 Winners: आयो एडेबिरी ने हासिल किया पहला एमी, सक्सेशन को पछाड़कर द बियर निकली सबसे आगे
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर की शादी पर भी उठाए सवाल
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के मौलवी ने आयरा खान और नूपुर शिकरे के पहने कपड़ों पर भी आपत्ति जताते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक मुस्लिम महिलाओं को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसमें कुछ स्थितियों किसी यहूदी से शादी करने की अनुमति है। हालांकि, यहूदियों का चरित्र साफ होना चाहिए और उन्हें अपने पवित्र ग्रंथ का पालन करना चाहिए। मौलवी ने बातचीत के दौरान अभिनेता आमिर खान की हिंदू महिला से शादी करने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत में मुस्लिम मिश्रित संस्कृति में रहते हैं और उन्हें दूसरे धर्म के लोगों से शादी करने में कोई आपत्ति नहीं है।

पहली पत्नी की बेटी हैं आयरा
आयरा खान अभिनेता आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। आमिर ने वर्ष 2002 में अपनी पत्नी रीना दत्ता से तलाक ले लिया था। आयरा के अलावा आमिर और रीना का एक बेटा जुनैद खान भी है। आयरा खान और नूपुर ने पारंपरिक शादी रचाने से पहले तीन जनवरी को मुंबई में रजिस्टर्ड वेडिंग की। इसके बाद उन्होंने 10 जनवरी को उदयपुर में शादी और फिर मुंबई में रिसेप्शन हुआ।

यह भी पढ़ें: Ira Khan: शादी की तस्वीरों में सिगरेट पीती हुई नजर आईं आमिर खान की लाडली आयरा, लोगों ने सुनाई खूब खरी-खोटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed