फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nargis Dutt death anniversary daughter Priya Dutt remembers her greatest inspiration

नरगिस दत्त की पुण्यतिथि पर बेटी प्रिया ने मां को दी श्रद्धांजलि, बताया उन्हें अपनी 'सबसे बड़ी प्रेरणा'

Sun, 03 May 2026 03:40 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 03 May 2026 03:40 PM IST
सार

Nargis Dutt Death Anniversary: आज 3 मई को दिग्गज अभिनेत्री नरगिस दत्त की पुण्यतिथि है। इस मौके पर नरगिस की बेटी प्रिया दत्त ने अपनी मां की याद में एक भावुक संदेश लिखा है।   

विज्ञापन
Nargis Dutt death anniversary daughter Priya Dutt remembers her greatest inspiration
नरगिस दत्त और प्रिया दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बहन और सुनील और नरगिस दत्त की बेटी प्रिया दत्त ने अपनी मां नरगिस को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। इसके साथ प्रिया ने अपनी मां को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया है।

विज्ञापन

मां नरगिस के लिए प्रिया दत्त का पोस्ट
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने अपनी मां नरगिस दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी एक पुरानी खूबसूत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ प्रिया ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है और अपनी मां नरगिस को उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जीवन के मूल्य सिखाए'

प्रिया दत्त ने अपनी दिवंगत मां नरगिस के लिए लिखा, 'मेरी मां ने मुझे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण मूल्य सिखाए। उनकी करुणा, साहस और निस्वार्थता सिर्फ गुण नहीं थे, बल्कि वे जीवन जीने का तरीका थीं। मां ने मुझे सिखाया कि दिल से नेतृत्व करना और गरिमा के साथ जीना क्या होता है।' प्रिया ने आगे लिखा, 'उनके जाने के पूरे 45 साल हो गए, लेकिन उनकी रोशनी आज भी मेरे जीवन को रास्ता दिखाती है। मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा, हमेशा।'

विज्ञापन

नरगिस और सुनील दत्त की शादी
नरगिस ने साल 1958 में फिल्म ‘मदर इंडिया’ के अपने सह-कलाकार सुनील दत्त से शादी की थी। इस दंपति को तीन बच्चे हुए- संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त। नरगिस का निधन 1981 में अग्नाशय के कैंसर से हुआ था। वे अपने बेटे संजय दत्त की पहली फिल्म ‘रॉकी’ रिलीज होने से सिर्फ तीन दिन पहले चल बसी थीं।


यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: लॉस एंजिल्स में हुई 'सिटाडेल 2' की स्क्रीनिंग, ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं प्रियंका

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed