{"_id":"fb884242-d8b7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"nasha-director-wants-poonam-pandey-to-do-the-sequel","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नशा' के बाद पूनम पांडे को मिली एक और फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'नशा' के बाद पूनम पांडे को मिली एक और फिल्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 02:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूनम पांडे की पहली फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। 'नशा' फिल्म के बाद पूनम पांडे की और फिल्म घोषित हो गयी है। यह फिल्म 'नशा' की सीक्वल फिल्म बताई जा रही है।
विज्ञापन
ये साल पूनम पांडे को चाहने वालों के लिए दोहरी खुशियां लेकर आया है। इस साल पूनम पांडे की पहली फिल्म 'नशा' रिलीज होगी। इसी के साथ पूनम पांडेय की दूसरी फिल्म की भी घोषणा हो गयी है।
विज्ञापन
'नशा' फिल्म को निर्देशित करने वाले अमित सक्सेना ने कहा है कि 'नशा' फिल्म के बाद वह पूनम पांडे को लेकर 'नशा 2' फिल्म बनाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
अमित सक्सेना ने कहा कि यह फिल्म 'नशा' की सीक्वल फिल्म नहीं होगी। फिल्म का कैनवास तो वही होगा लेकिन फिल्म की कहानी 'नशा' से अलग होगी।
पूनम पांडे की पहली फिल्म 'नशा' 26 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वह अपने से छोटे लड़के के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी।