फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now new contovery on oscar films

ऑस्कर की फिल्म को लेकर विवाद गहराया

Wed, 25 Sep 2013 06:23 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 25 Sep 2013 06:23 PM IST
विज्ञापन
now new contovery on oscar films

भारत की तरफ से ऑस्कर की आधिकारिक फिल्म चुने जाने के बाद का विवाद बुरी तरह से तूल पकड़ता जा रहा है।

विज्ञापन


भारत की ओर से गुजराती फिल्म द गुड रोड ऑस्कर के लिए भेजी गई है। इस फिल्म की चर्चा किसी फिल्मी गलियारों में नहीं हो रही थी।

जिन दो फिल्मों का नाम सबसे आगे था इनमें से एक फिल्म अनुराग कश्यप बैनर की 'लंच बॉक्स' और दूसरी राकेश ओमप्रकाश मेहरा की भाग मिल्खा  भाग रही।

इन दोनों ही फिल्मों को ऑस्कर के पात्र नहीं माना गया। इस बात पर फिल्म निर्माता करण जौहर और अनुराग कश्यप ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

इन दोनों ने ही ट्वीटर पर अपनी भड़ास निकाली थी। अब अनुराग कश्यप ने इसी बात से खिन्न होते हुए अपना ट्वीटर एकाउंट डिलीट कर दिया है। अनुराग ने एंग्री एंग्री एंग्री लिखते हुए अपना ट्वीटर एकाउंट खत्म कर दिया।

इधर जिस ज्यूरी ने द गुड रोड को ऑस्कर के लिए चुना है उस ज्यूरी के मुखिया ने गौतम घोष ने कहा कि वह इस बात के पक्षधर नहीं थे कि द गुड रोड को ऑस्कर भेजा जाए।
विज्ञापन


गौतम घोष ने कहा कि मैं चाहता था कि लंच बॉक्स भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजी जानी वाली आधिकारिक फिल्म बने। घोष ने कहा कि चयन में अकेले एक व्यक्ति की नहीं चलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यूरी में 15 सदस्य थे, और फैसला उनकी राय के आधार पर ही हुआ है। घोष का कहना है कि लंच बॉक्स हमारे लिए एक ऑस्कर जीतने का एक रास्ता खोलती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed