सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nusrat Bharuccha shared her birthday inside photos with mrunal thakur and rakulpreet singh on social media

मृणाल और जैकलीन के साथ नुसरत ने मनाया 41वें जन्मदिन का जश्न, साझा की तस्वीरें; पार्टी में शामिल हुए कई सेलेब्स

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 19 May 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Nusrat Bharuccha Birthday Celebration: नुसरत भरूचा ने अपने जन्मदिन की शानदार पार्टी रखी जिसमें उनके करीबी दोस्त और फिल्मी दुनिया के कई सितारे भी शामिल हुए। देखें पार्टी के इनसाइड फोटोज-

Nusrat Bharuccha shared her birthday inside photos  with mrunal thakur and rakulpreet singh on social media
नुसरत भरूचा बर्थ डे फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम -@nusrrattbharuccha
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने 17 मई को अपना 41 वां बर्थ डे सेलिब्रेट किया। जिसमें एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर,जैकलीन फर्नांडिस, रकुलप्रीत सिंह समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। अपने इस बर्थ डे बैश की फोटोज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। 
Trending Videos



फोटोज में नुसरत भरूचा अपने जन्मदिन की पार्टी  में पिंक ड्रेस में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो में एक्ट्रेस नुसरत भरूचा पार्टी में एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और उनके पति फिल्म प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ मस्ती करती दिखाई दीं। इस मौके पर रकुलप्रीत और जैकी ने मैचिंग कलर के कपड़ों में शिरकत की।
विज्ञापन



इस फोटो में नुसरत अपनी दोस्त अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ दिखाई दे रही हैं। जैकलीन ने इस जश्न के लिए चीता प्रिंट का टॉप चुना। जिसके साथ उन्होंने ब्लैक स्कर्ट से अपने लुक को पूरा किया । 
 



नुसरत भरूचा के जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी पहुंचीं। उन्होंने इस पार्टी में वाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लू डेनिम जींस पहनी। उनके साथ नुसरत ने कई फोटोज शेयर किये। 

इस खास मौके पर अभिषेक बनर्जी भी उनके जश्न में शामिल हुए। इसके साथ ही वह पार्टी की फोटोज में कई जगह नाचते दिखे। 


इस फोटो में नुसरत अपने दोस्तों के साथ नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। 


नुसरत की बर्थ डे पार्टी में उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड की हस्तियों ने शिरकत की। 


फोटोज में नुसरत को दोस्तों के बीच बैठ कर एंजॉय करते देखा जा सकता है। उनके सारे दोस्त उनके चारों ओर खड़े हैं। 


दोस्तों के साथ अपना बर्थ डे एंजॉय करतीं नुसरत


इन तस्वीरों में नुसरत भरूचा अपनी पहली फिल्म के डॉयरेक्टर लव रंजन के साथ दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed