फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nysa Devgan: 'ये हैं आजकल के बच्चे...', काजोल की बात नहीं मानने पर ट्रोल्स का शिकार हुई नीसा देवगन

Sun, 02 Apr 2023 01:08 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 02 Apr 2023 01:08 PM IST
विज्ञापन
Nysa Strange Behaviour with mother Kajol kept on camera fans got angry said she always embarrasses her mother
काजोल, नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर को बड़ी धूमधाम से लॉन्च किया गया। इस अवसर पर बिजनेस जगत से लेकर बॉलीवुड, खेल तक की कई बड़ी शख्सियत पहुंचीं। जियो वर्ल्ड सेंटर में बनाए गए इस कल्चरल सेंटर के इवेंट के दूसरे दिन भी यहां बड़ी बड़ी हस्तियों का जमावड़ा रहा। इस इवेंट की काफी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Nysa Strange Behaviour with mother Kajol kept on camera fans got angry said she always embarrasses her mother
काजोल, नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

जहां इवेंट के पहले दिन बॉलीवुड सेलिब्रिटिज ने अपनी चमक धमक से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा वहीं, दूसरे दिन भी इन सितारों ने इवेंट में अपने लुक से धमाल मचाया। जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उन्हें देखकर यही लग रहा है कि यह इवेंट को सेलिब्रिटीज ने खूब इंजॉय किया। इस बीच एक ऐसा वीडियो भी सामने आया जिसकी वजह से अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन ट्रोल हो गईं।बता दें कि इवेंट के दूसरे दिन मां काजोल के साथ बेटी नीसा देवगन भी इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान दोनों मां बेटी ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए लेकिन नीसा की एक हरकत ने उन ट्रोलर्स के शिकंजे में घेर लिया।

Nysa Strange Behaviour with mother Kajol kept on camera fans got angry said she always embarrasses her mother
काजोल, नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया के सामने कुछ पोज देने के बाद जब काजोल और नीसा जाने लगे तो नीसा की सोलो फोटो की डिमांड हुई। जिसके तुरंत बाद काजोल ने बेटी को इशारा करते हुए पोज देने से इनकार किया। लेकिन मां के मना करने के बाद भी बेटी नीसा आगे बढ़ने लगीं। जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह बाद यूजर्स को पसंद नहीं आ रही है। यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर नीसा की क्लास लगाने में लगे हुए हैं। जहां एक तरफ कुछ यूजर्स नीसा के इस फैसले पर ज्यादा कुछ नहीं बोल रहे और उसे उनकी खुद की च्वाइस बताया। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सोशल मीडिया पर नीसा को सुनाने में लगे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन
Nysa Strange Behaviour with mother Kajol kept on camera fans got angry said she always embarrasses her mother
नीसा देवगन, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा, 'आजकल के बच्चे मां बाप के साथ तस्वीर खिंचवाने में इंटरेस्ट ही नहीं लेते हैं'। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'ये हमेशा अपनी मां को शर्मिंदा करती है'। वहीं  एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'ये आजकल के बच्चे दूसरों के सामने मां बाप की बेइज्जती कर देते हैं'। 

विज्ञापन
Nysa Strange Behaviour with mother Kajol kept on camera fans got angry said she always embarrasses her mother
काजोल के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस मौके पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे। इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी पहुंचे थे। जिनमें शाहरुख खान, सलमान खान, सैफ अली खान, रजनीकांत, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट, रेखा का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें: गिगी हदीद को गोद में उठाकर डांस करने पर ट्रोल हुए वरुण धवन, लोग बोले- बिना चिपके रहा नहीं जाता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed