सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Oscars Clarified Why Dharmendra Was Not Honored At The 2026 Academy Awards

Oscar 2026: धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि ना देने पर ऑस्कर ने दी सफाई, बताया कौन तय करता है नाम?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 17 Mar 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Dharmendra In Oscars 2026: ऑस्कर में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को याद नहीं किए जाने पर फैंस और सेलेब्स काफी नाराज हैं। अब इस मामले पर शो के एग्जीक्यूटिव रॉब मिल्स ने सफाई दी है। जानिए उन्होंंने क्या कहा।

Oscars Clarified Why Dharmendra Was Not Honored At The 2026 Academy Awards
ऑस्कर 2026 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में बॉलीवुड के महान एक्टर धर्मेंद्र समेत कई इंटरनेशनल एक्टर्स को श्रद्धांजलि नहीं दी गई। इसके बाद उनके फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने नाराजगी जताई। यहां तक की उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने इस पर कड़ा बयान भी दिया था। अब इस पूरे मामले पर शो के एग्जीक्यूटिव रॉब मिल्स ने सफाई दी है और बताया है कि ऑस्कर में कैसे तय किया जाता है कि मृत्यु के बाद किस एक्टर को श्रद्धांजलि दी जाएगी और किसे नहीं। 

Trending Videos

कौन करता है फैसला?
वैरायटी को दिए इंटरव्यू में रॉब मिल्स ने जानकारी दी कि अवॉर्ड में किसको सम्मानित किया जाएगा इसका फैसला ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज’ (AMPAS) करता है। उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘बदकिस्मती से हम हर साल कई महान हस्तियों को खो रहे हैं, इसलिए शायद कुछ हस्तियों का नाम छूट जाता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Oscars Clarified Why Dharmendra Was Not Honored At The 2026 Academy Awards
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

मामले पर क्या बोलीं हेमा मालिनी?
हेमा मालिनी ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा 'यह वाकई शर्म की बात है। उन्होंने एक ऐसे अभिनेता को नजरअंदाज किया, जो दुनिया के कई हिस्सों में, बहुत से लोगों के लिए, कई मायनों में अहम हैं।

धर्मेंद्र हर जगह जाने-पहचाने जाते थे। उन्हें अपने जीवनकाल में कभी बहुत ज्यादा पुरस्कार नहीं मिले। उन्हें ऑस्कर की परवाह क्यों होनी चाहिए? हम दोनों ही, अपने देश में मिले प्यार से खुश थे। लेकिन अवॉर्ड हमेशा उनसे दूर ही रहे। यहां तक कि मुझे भी 'लाल पत्थर' और 'मीरा' में अपनी एक्टिंग के लिए कोई अवॉर्ड नहीं मिला।'

इन कलाकारों के नाम भी थे गायब
हैरानी की बात ये है कि 'इन मेमोरियम' सेक्शन की लिस्ट लंबी होने के बावजूद धर्मेंद्र के अलावा ऐरिक डेन, ब्रिगिट बार्डोट और जेम्स वान डेर बीक जैसे नामों को भी श्रद्धांजलि नहीं दी गई। 

कब हुआ था धर्मेंद्र का निधन? 
बता दें कि धर्मेंद्र का पिछले साल 24 नवंबर को निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे थे और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed