फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani Actor moammar rana and nadir ali derogatory comments on priyanka chopra netizens trolled them

Pak Actor: प्रियंका चोपड़ा को 'भयानक' कहने पर बुरा फंसा यह PAK एक्टर, नेटिजंस ने ट्रोल कर लिया आड़े हाथ

Fri, 25 Aug 2023 11:27 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 25 Aug 2023 11:27 AM IST
सार

पाकिस्तानी एक्टर मोअम्मर राणा और नादिर अली ने प्रियंका चोपड़ा पर भद्दी टिप्पणी की जिसके बाद वो नेटिजन्स के निशाने पर हैं।

विज्ञापन
Pakistani Actor moammar rana and nadir ali derogatory comments on priyanka chopra netizens trolled them
प्रियंका चोपड़ा, नादिर अली और मोअम्मर राणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम रोशन किया है। बीते कुछ समय पहले वह वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आईं थीं। प्रियंका अपने बेबाक बयानों को लेकर भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। हाल ही में, उन पर पाकिस्तानी एक्टर और होस्ट ने भद्दा कमेंट कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा हुआ है।

विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक क्लिप खासी वायरल हो रही है जिसमें पाकिस्तानी होस्ट नादिर अली के पॉडकास्ट में जाने-माने पाकिस्तानी एक्टर मोअम्मर राणा नजर आए। जिसमें नादिर ने मोअम्मर से पूछा कि पाकिस्तानी इंडस्ट्री में 'भयानक' कौन है, जिसके जवाब में मोअम्मर ने कहा कि ऐसा कोई नहीं है। वहीं जब उन्होंने पूछा भारत में ऐसा कौन है। तो मोअम्मर ने कहा, 'भारत में बहुत लोग हैं, मेरे साथ एक बार ऐसा हो चुका है। मेरे साथ ऐसा तब हुआ जब मैंने प्रियंका चोपड़ा को देखा। मुझे नहीं पता था, हम एक कार्यक्रम में बैठे हैं, एक महिला किनारे पर आकर बैठ गयी। हम लोग आपस में बातें कर रहे थे। मैं सोचता रहा कि मुझे कहां जाना चाहिए। थोड़ी देर बाद वो उठकर चली गईं, मैंने पूछताछ की कि वो कौन थी'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistani Actor moammar rana and nadir ali derogatory comments on priyanka chopra netizens trolled them
नादिर अली और मोअम्मर राणा - फोटो : सोशल मीडिया

फिर नादिर ने मोअम्मर से पूछा, "नौकरानी है क्या?" फिर मोअम्मर ने आगे कहा, "जिस व्यक्ति से मैंने पूछा उसने मुझसे कहा, 'तुमने उसे नहीं पहचाना?' मैंने कहा नहीं। पता चला, वो प्रियंका चोपड़ा थीं जो मेरे पास बैठी थीं। पहले वो मेरा क्रश थीं...'' उन्होंने चेहरे पर हाथ रखकर इशारा किया कि प्रियंका पर उनका क्रश वहीं खत्म हो गया।" नादिर ने फिर टोकते हुए कहा, “आपने कहा काला नमक चाट लूंगा?"

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मोअम्मर और नादिर अली की जमकर क्लास लगाई जा रही है। एक यूजर ने कहा, "ये आदमी खुद तो अच्छा नहीं दिखता, सही से बोल नहीं पाता, फिर भी दूसरी महिलाओं पर कमेंट करने की हिम्मत करता। कोई इसे अच्छे स्कूल भेजो या फिर डेटोल डेटॉल पिला दो।" इसके अलावा कई लोगों ने महिला के रंग-रूप पर कमेंट करने पर क्लास लगाई।

यह भी पढ़ें: 'शेरशाह' को मिला जूरी अवॉर्ड, शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के भाई विशाल ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed