फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   poonam and Sherlyn condemn mallika Sherawat

शर्लिन और पूनम पांडेय भी मल्लिका से खफा

Thu, 30 May 2013 01:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 30 May 2013 01:43 PM IST
विज्ञापन
poonam and Sherlyn condemn mallika Sherawat

प्रियंका चोपड़ा के बाद शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडेय भी मल्लिका शेरावत से खफा हो गयी हैं। यह दोनों ही मल्लिका शेरावत द्वारा कान फिल्म महोत्सव में दिए गए बयान पर अपनी आपत्ति जता रही हैं।

विज्ञापन


इन दिनों हर कोई अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के पीछे पड़ा हुआ है। मल्लिका ने कान फिल्म महोत्सव में भारत को महिलाओं के प्रति पिछड़ा हुआ क्या बताया सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उनके खिलाफ जैसे अभियान चलने शुरू हो गए।
विज्ञापन


मल्लिका पर पहला हमला अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की ओर से आया। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए उन्हें फटकारा था।

अब बारी पूनम पांडेय और शर्लिन चोपड़ा की है। इन दोनों ने ट्वीट करके मल्लिका के इस बयान का विरोध किया। इन सभी ट्वीट्स पर अभी तक मल्लिका शेरावत की कोई टिप्पणी नहीं आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'नशा' फिल्म से अपना फिल्मी कैरियर शुरू करने जा रहीं पूनम पांडे ने ट्वीट किया कि "यह वही पाखंडी भारत है जिसने मल्लिका को रातों रात स्टार बना दिया।"

थोड़ा आगे बढ़ते हुए उन्होंने लिखा कि कांस फिल्म समारोह में मल्लिका को मीडिया का ध्यान मिला इसलिए उन्हें यह रास्ता लिया है।

'कामसूत्र 3डी' फिल्म में आने वाली शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि "अगर ऐसा होता तो मेरे जैसे लोग बाहर निकल कर काम नहीं कर पाते।"

उन्होंने यह भी लिखा कि "कोई भी देश परफेक्ट नहीं होता। भारत हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed