फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   poonam pandey again in controversy

अब अपनी 'जाति' की वजह से चर्चाओं में पूनम

Wed, 07 May 2014 12:03 PM IST
Updated Wed, 07 May 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
poonam pandey again in controversy

पूनम पांडे से यहां एक कार में एक पुरुष के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार करने को लेकर मुंबई पुलिस ने सवाल किए थे। पूनम का कहना है कि उनका उपनाम उनकी छवि के खिलाफ हो गया। इसी की वजह से पुलिस ने उनके साथ ऐसा किया है।

विज्ञापन

भाई था उनके साथ

poonam pandey again in controversy

पूनम ने कहा, ‘‘यह तालिबान से भी बदतर है। जब पुलिस ने मुझसे सवाल-जवाब किया तो रात के 10:30 बजे का समय था। मैं अपने खुद के भाई आदित्य पांडे के साथ थी। मैं कार में न शराब पी रही थी और न ही कोई गलत व्यवहार कर रही थी।’’

पूनम ने कहा कि पुलिस ने जब तक उनका नाम नहीं सुना तब तक सामान्य व्यवहार किया। उन्होंने बताया, ‘‘जिस पल मैंने कहा कि मैं पूनम पांडे हूं, उनका व्यवहार बदल गया।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इसे बनाया है रोमांचक

poonam pandey again in controversy

पूनम ने कहा, ‘‘पुलिस को लगा कि मैं पूनम पांडे हूं, वे अपनी जिंदगी में कुछ रोमांचक बना सकते हैं। और वे आठ मिनट में मशहूर हो गए। अचानक यह टीवी चैनलों पर आ गया।’’ पूनम को लगता है कि शायद उनके उपनाम के कारण ऐसा हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘शायद स्थानीय कानून व्यवस्था को लगता है कि मैं उत्तर प्रदेश से हूं क्योंकि मेरा उपनाम पांडे है। लेकिन मैं मुंबई में ही पैदा हुई और पली-बढ़ी हूं। और अगर नहीं भी होती तो पुलिस को मेरे व्यवहार पर सवाल करने का क्या अधिकार है।’’ पूनम ने कहा कि वह पूरे कपड़ों में थीं। शनिवार की घटना से पूनम का परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed