{"_id":"5a8f847f7a8ecf37480db94287fce34e","slug":"poonam-pandey-is-in-lime-lite-again-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के चक्कर में फिर चर्चा में आई पूनम पांडे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्रिकेट के चक्कर में फिर चर्चा में आई पूनम पांडे
Updated Wed, 25 Feb 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है पूनम पांडे और क्रिकेट का नाता अब काफी मजबूत हो चुका है। खास तौर पर क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान। तभी तो क्रिकेट के साथ-साथ पूनम पांडे का नाम भी चमक उठता है।
विज्ञापन
तभी तो ट्विटर पर क्रिकेट की हर खबर के साथ पूनम पांडे का हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें पूनम पांडे ने पिछली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि वह भारतीय टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर अपने सारे कपड़े उतार देंगी।
विज्ञापन
इस वाकये के बाद ही इस बोल्ड बाला का नाम सुर्खियों में आया था। इसके बाद पूनम सेक्स सिंबल बन कर बॉलीवुड में उभरी। लेकिन लगता है लोग पूनम की कपड़े उतारने वाली बात को अब तक नहीं भूले हैं।
विज्ञापन
तभी तो साउथ अफ्रीका पर भारत की शानदार जीत के बाद लोग ट्विटर पर 'पूनम पांडे को बुलाओ' हैशटैग का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। लगता है यह ट्रेंड तब तक फॉलो किया जाएगा जब तक भारत अपनी मंजिल के करीब ना पहुंच जाए।
गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका पर भारत की जीत के बाद ट्विटर पर क्रिकेट से जुड़ी अधिकांश खबरों पर लोगों ने इसी हैशटैग का प्रयोग किया। अब पूनम इस नए ट्रेंड के बारे में क्या बोलती हैं और क्या करती हैं यह आने वाले समय में पता चलेगा।