Poonam Pandey: पूनम पांडे से जुड़ी खबरों पर पूर्व पति ने कहा था- यह सच नहीं हो सकता
पूनम पांडे जिंदा और सही सलामत हैं। अभिनेत्री ने आज खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है। लेकिन, इससे पहले जब शुक्रवार को पूनम के दुनिया में नहीं रहने की खबर सामने आई थी तो उनके पूर्व पति सैम बॉम्बे ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोस्ट साझा कर कही थी ये बात
एक्स पति सैम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट साझा किया। नोट में उन्होंने लिखा, 'मैं इसे पूरी तरह से स्वीकार नहीं कर पाया हूं। यह निश्चित रूप से सच नहीं हो सकता है और मैं इस पर विश्वास नहीं करना चाहता हूं। मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करूंगा और जल्द ही कुछ पोस्ट करूंगा। कृपया पूनम के लिए प्रार्थना करें'।
विज्ञापन विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: गायकी से फैंस के दिल जीतने की तैयारी में अक्षय कुमार, 'शंभू' की पहली झलक आई सामने
मुझसे कोई सवाल न करें
उन्होंने आगे कहा, 'मैं सभी को उनकी संवेदनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं'। वहीं, सैम ने पोस्ट साझा कर कैप्शन में लिखा, 'शायद यही वह सरप्राइज है, जिसके बारे में वे अपने आखिरी इंटरव्यू में बोल रही थीं।'
पोस्ट साझा कर फैलाई थी अफवाह
शुक्रवार को पूनम पांडे के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा किया गया था। नोट में लिखा, 'यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है।' हालांकि, आज पूनम ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है। वे बिल्कुल ठीक हैं।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: रश्मिका मंदाना सहित कई सितारों के बाद अब अक्षय कुमार डीपफेक का शिकार, साइबर सेल ने दर्ज किया केस