{"_id":"071dd34213a0b153ad847da35107f64d","slug":"poonam-pandey-offered-2-crore-for-bigg-boss-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूनम पांडे को ‘बिग बॉस-7’ के लिए दो करोड़ का ऑफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूनम पांडे को ‘बिग बॉस-7’ के लिए दो करोड़ का ऑफर
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 02 Sep 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन-7 में शामिल होने के लिए मॉडल एवं अभिनेत्री पूनम पांडे को दो करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक बिग बॉस के इस सीजन के लिए पूनम से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
पूनम ने शो के निर्माताओं से तीन करोड़ रुपए की मांग की थी, लेकिन वे दो से सवा दो करोड़ रुपए तक देने को तैयार थे। हालांकि पूनम ने मनमाफिक रकम न मिलने के चलते शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, बिग बॉस के पिछले तीन सीजन के लिए भी पूनम से संपर्क किया गया था, लेकिन तब भी रुपयों की वजह से डील नहीं हो सकी थी।
गौरतलब है कि पूनम क्रिकेट वर्ल्डकप के दौरान अपने विवादित बयान को लेकर भी चर्चा में रही थीं।