फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pradeep Rawat recalls Shah Rukh Khan smoking habits Hrithik Roshan bringing script to Johnny Lever Koyla

Pradeep Rawat: 'कोयला' के समय खूब धूम्रपान करते थे शाहरुख, ऋतिक पहुंचाते थे स्क्रिप्ट, प्रदीप रावत का खुलासा

Mon, 20 May 2024 12:33 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 20 May 2024 12:33 AM IST
सार

अपने नकारात्मक किरदारों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले प्रदीप रावत ने हाल ही में कई हैरान कर देने वाली बातें बताई हैं। फिल्म कोयला का जिक्र करते हुए उन्होंने शाहरुख खान और ऋतिक से जुड़ी कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Pradeep Rawat recalls Shah Rukh Khan smoking habits Hrithik Roshan bringing script to Johnny Lever Koyla
प्रदीप रावत, शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता प्रदीप रावत अपनी खलनायकी की वजह से हिंदी पट्टी के साथ दक्षिण में भी मशहूर हैं। अब तक वे कई फिल्मों में विलेन के रोल में नजर आ चुके हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक साक्षात्कार के दौरान कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। इस बातचीत में अभिनेता ने फिल्म कोयला के समय को याद करते हुए कई हैरान कर देने वाली बातें भी बताई हैं। 

विज्ञापन

Ajith: ‘गुड बैड अग्ली’ फिल्म से अजित का पहला लुक आया सामने, माफिया डॉन की भूमिका में दिखे दिग्गज अभिनेता

विज्ञापन

प्रदीप ने किए दिलचस्प खुलासे

राकेश रोशन के निर्देशन में बनी कोयला की शूटिंग के दिनों की बात करते हुए प्रदीप ने बताया कि उस फिल्म में ऋतिक सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रहे थे। वे उस समय जॉनी लीवर के होटल के कमरे में स्क्रिप्ट पहुंचाने का काम किया करते थे। वहीं, इस बातचीत में उन्होंने शाहरुख के धूम्रपान की आदत पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उनका शाहरुख से उनका ज्यादा मेलजोल नहीं था, लेकिन वे सेट पर अच्छा व्यवहार करने वाले अद्भुत इंसान थे। 

जमकर धूम्रपान करते थे शाहरुख

प्रदीप ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने किसी भी अभिनेता को सेट पर किंग खान जितना धूम्रपान करते नहीं देखा है। वह फिल्म के सेट पर एक चेन-स्मोकर थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद फिल्म के प्रति उनका समर्पण देखने लायक था।

विज्ञापन

होटल में स्क्रिप्ट पहुंचाते थे ऋतिक

इस बातचीत में प्रदीप ने आगे बताया कि ऋतिक रोशन ने 'कोयला' में अपने पिता के सहायक के रूप में काम किया था। उन्होंने उस समय के बारे में याद करते हुए कहा कि ऋतिक नियमित रूप से शाम को जॉनी लीवर को अगले दिन की स्क्रिप्ट दिया करते थे। इस दौरान प्रदीप ने राकेश रोशन के उदार स्वभाव का भी उल्लेख किया।
Khatron Ke Khiladi: क्या बिग बॉस 17 फेम अभिषेक को लग रहा है डर? खतरों के खिलाडी को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed