Deepti Naval-Disha Jha: बेटी दिशा झा की फिल्म में अभिनय करेंगी दीप्ति नवल, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित प्रोड्यूसर प्रकाश झा और एक्ट्रेस दीप्ति नवल की बेटी प्रोड्यूसर दिशा झा जल्द ही एक शॉर्ट फिल्म बनाने जा रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस शॉर्ट फिल्म में उन्होंने अपनी मां यानी दीप्ति नवल को कास्ट किया है। कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी दीप्ति नवल अब बेटी की फिल्म में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
बाकी किरदार की कास्टिंग बाकी
इसे लेकर दिशा झा का कहना है, 'कई खूबसूरत शॉर्ट स्टोरीज मेरे पास आ रही हैं। मैं एक शॉर्ट फिल्म 'द लास्ट जर्नी' बनाने जा रही हूं।' दिशा झा ने कहा, 'गौतम घोष की बेटी आनंदी घोष इसका निर्देशन करेंगी और इसके प्रोडक्शन की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है। इस फिल्म के फीमेल लीड रोल के लिए मैंने अपनी मां को कास्ट किया है।' बता दें कि इस फिल्म में अभी बेटे और एक अन्य किरदार को कास्ट किया जाना बाकी है, जो काफी अहम हैं।
फरवरी में शुरू होगी शूटिंग
बता दें कि इस शॉर्ट फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी में शुरू होगी। दरअसल, दिशा इस फिल्म में सर्दियों के मौसम और उसकी खूबसूरती को दर्शाना चाहती हैं। इसलिए, उन्होंने शूटिंग के लिए फरवरी के महीने को चुना है। दिशा का कहना है, 'यह स्टोरी मेरे पास लॉकडाउन के दौरान आई। पहले मैंने इस पर एक फीचर फिल्म बनाने के बारे में सोचा। लेकिन फिर मैंने महसूस किया कि डेढ़ से दो घंटे की फिल्म बनाने के लिए इस स्टोरी में पर्याप्त मैटेरियल नहीं है। लेकिन, शॉर्ट फिल्म का मार्केट वेब शो और फीचर फिल्मों से बिल्कुल अलग है। ऐसे में मेरे दिमाग में दो विचार चल रहे थे। लेकिन, स्टोरी मेरे दिमाग में ठहर चुकी थी।'
कई फीचर फिल्मों पर भी कर रहीं काम
बता दें कि इस शॉर्ट फिल्म से जुड़ी खबरें लगातार मीडिया की सुर्खियों में हैं। इस पर दिशा का कहना है, 'मैं आर्टिकल्स पढ़ती रहती हूं। फिलहाल मैं इतना जानती हूं कि मुझे इसे बनाना है।' आपको बता दें कि दिशा और भी कई फीचर फिल्मों पर भी काम कर रही हैं, जिन्हें वह अपने प्रोडक्शन हाउस पैन पेपर्स सीजर एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाएंगी। आपको बता दें कि दीप्ती नवल ने साल 1985 में फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा से शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 1991 में दोनों ने बेटी दिशा को गोद लिया था। हालांकि, दीप्ति नवल और प्रकाश झा वर्ष 2002 में अलग हो गए।