बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर ने अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री प्रिया बनर्जी का जन्मदिन खास तरीके से मनाया। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिस पर सभी फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच अभिनेता के एक पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया, जिसमें उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया है।
Prateik Babbar: प्रतीक ने बर्थडे पर गर्लफ्रेंड प्रिया को कहा बेस्ट फ्रेंड, फैंस बोले- प्यार किया तो डरना क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, प्रतीक बब्बर ने रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड से प्रिया बनर्जी को अपने सिग्नेचर अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बेस्ट फ्रेंड प्रिया बनर्जी।' उन्होंने प्रिया के साथ दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में प्रिया और प्रतीक रोमांटिक अंदाज में नजर आए, जिसमें प्रिया खिड़की से बाहर देख रही हैं और प्रदीप ने उन्हें पीछे से गले लगाया हुआ है। वहीं अन्य तस्वीर में प्रतीक और प्रिया दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं और मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।
Gulshan Grover: गुलशन ग्रोवर से आज भी फिल्मों के सेट पर डरते हैं लोग, नेगेटिव रोल निभाने पर अभिनेता का खुलासा
प्रतीक ने इसी साल 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी तस्वीरें साझा करते हुए प्रिया के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। हालांकि प्रतीक और प्रिया के रिश्ते की खबरें बीते साल ही सामने आई थीं, लेकिन दोनों में से किसी ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
Sabyasachi Mukherjee: फैशन डिजाइनर सब्यसाची के नए स्टोर के उद्घाटन में पहुंचे कई सितारे, देखें तस्वीरें
वहीं, इस साल प्रतीक और प्रिया दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दरअसल, दोनों ने अपने हाथ पर बने टैटू को फ्लॉन्ट किया था। इस टैटू में 'पी' और 'बी' लिखा था, क्योंकि दोनों का नाम और सरनेम पी और बी से ही शुरू होता है यानी प्रतीक बब्बर और प्रिया बैनर्जी, जिसके बाद से फैंस ने उन्हें खूब बधाई दी थी, लेकिन अब प्रतीक ने प्रिया को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया है, जो यूजर्स को पसंद नहीं आया।
Animal: 'एनिमल' के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रहे बॉबी देओल, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर रह जाएंगे हैरान
प्रतीक की इस पोस्ट पर यूजर्स ने गर्लफ्रेंड को बेस्ट फ्रेंड बताने पर सवाल खड़े कर दिए। एक यूजर ने कमेंट किया, 'किसको पागल बना रहे हो भाई। आप दोनों जीएफ और बीएफ हो, बेस्ट फ्रेंड नहीं।' एक यूजर ने लिखा, 'भाई मैं भी आपकी तरह ही अपनी गर्लफ्रेंड को सबके सामने बेस्ट फ्रेंड बताता हूं।' एक यूजर में लिखा, 'आप दोनों बेस्ट फ्रेंड नहीं हो, यह बात सबको पता है। एक ने लिखा, 'जब प्यार किया तो डरना क्या? लवर बोल दो सीधा। इतना छुपाना क्यों।'
DDLJ: इस वजह से मिलिंद गुनाजी के हाथ से निकल गई थी 'डीडीएलजे', अभिनेता ने किया चौंका देने वाला खुलासा