मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड बनकर देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया था। वह अब एक्टिंग फील्ड में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। उन्होंने अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' से हिंदी सिनेमा में पहला कदम रखा। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली, लेकिन मानुषी की परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म ने मानुषी के लिए फिल्मी दुनिया के द्वार खोल दिए। इसी बीच मानुषी छिल्लर ने अपने फेवरेट डायरेक्टर के नाम का खुलासा किया, जिनके साथ वह काम करना चाहती हैं।
Manushi Chhillar: इस दिग्गज फिल्ममेकर संग काम करना चाहती हैं मानुषी, पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद लिया फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि मानुषी छिल्लर इस दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेहरान' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान मानुषी छिल्लर ने अपने पसंदीदा फिल्म डायरेक्टर के बारे में खुलासा किया, जिनके साथ वह आगे काम करना चाहती हैं। बातचीत के दौरान मानुषी ने बताया, 'मौजूदा समय में इस तरह से किसी एक फिल्म डायरेक्टर का नाम लेना मेरे हिसाब से ठीक नहीं रहेगा, क्योंकि इस वक्त मैं फिल्म 'तेहरान' में काम कर रही हूं, जहां मुझे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।'
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने रिजेक्ट कर दी थीं ये अवॉर्ड विनिंग फिल्में, बाद में साबित हुईं ब्लॉकबस्टर
मानुषी कहती है कि अगर मुझसे यह पूछा जाए कि मैं भविष्य मैं किस डायरेक्टर के साथ काम करना चाहती हूं तो मैं साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहूंगी। मुझे उनका स्टोरी कांसेप्ट और फिल्म डायरेक्शन बेहद आकर्षित करता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो मानुषी छिल्लर यशराज बैनर की तीन बड़ी फिल्मों में जल्द दिखाई देने वाली हैं। हालांकि, इन फिल्मों के टाइटल की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन जॉन अब्राहम के साथ मानुषी छिल्लर की फिल्म 'तेहरान' बहुत जल्द रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड टीना थडानी को खुलेआम किस करने पर हनी सिंह ट्रोल, यूजर्स बोले- रात की उतरी नहीं..
फिल्मों से हटकर अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो हाल फिलहाल में मानुषी छिल्लर के बिजनेसमैन निखिल कामत को डेट करने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, दोनों की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया, लेकिन पब्लिक प्लेस पर दोनों को कई मौकों पर साथ स्पॉट किया जाता है। इससे उनके एक-दूसरे को डेट करने के कयासों का दौर शुरू हुआ।
यह भी पढ़ें: रिलीज होते ही 'इश्क में घायल' बुरी तरह ट्रोल, प्रोमो देख यूजर्स ने लगाई करण कुंद्रा की क्लास

कमेंट
कमेंट X