सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Box Office Report: जल्द 350 करोड़ क्लब में शामिल होगी ‘अवतार 2’, तो मंडे टेस्ट में फिसड्डी साबित हुई ‘सर्कस’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 03 Jan 2023 07:50 AM IST
विज्ञापन
Monday Box Office Report Avatar The Way Of Water Avatar 2 Cirkus Day 11 Collection Drishyam 2 Ved
अवतार 2, सर्कस - फोटो : Social media

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतारः द वे ऑफ वॉटर' का जलवा देखने को मिल रहा है। हॉलीवुड की इस फिल्म के सामने बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज भी फीका पड़ता नजर आ रहा है। एक ओर बॉक्स ऑफिस पर 'अवातर 2' धमाल मचा रही है, तो रणवीर सिंह की 'सर्कस' की हालत खस्ता होती जा रही है और अजय देवगन की 'दृश्यम 2' छह हफ्तों बाद भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। तो चलिए जानते हैं कि मंडे टेस्ट में किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है।

Trending Videos
Monday Box Office Report Avatar The Way Of Water Avatar 2 Cirkus Day 11 Collection Drishyam 2 Ved
अवतार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अवतार 2
'अवतार 2' रिलीज के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 'अवतार' के इस दूसरे पार्ट का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे और ऐसे में इसे पहले ही दिन से रिस्पांस भी बढ़िया मिल रहा है। रविवार को न्यू ईयर के दिन फिल्म ने 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, तो सोमवार को यह 6.50 करोड़ का कारोबार ही कर सकी है। फिल्म की रिलीज का यह तीसरा हफ्ता चल रहा है और अब इसका कुल कलेक्शन 340.75 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में अब एक दो दिन के भीतर यह 350 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।

Pushpavalli: शूटिंग के दौरान साउथ सुपरस्टार पर आया था रेखा की मां का दिल, जानिए क्यों शादी तक नहीं पहुंची बात
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box Office Report Avatar The Way Of Water Avatar 2 Cirkus Day 11 Collection Drishyam 2 Ved
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया

सर्कस
रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस नहीं मिल रहा है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को ओपनिंग डे पर ही धीमी शुरुआत मिली थी। वहीं, रविवार को 'सर्कस' को छुट्टी का फायदा मिला और 2.05 करोड़ रुपये की कमाई हुई, तो सोमवार को इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। 11वें दिन फिल्म ने महज 60 लाख रुपये का कारोबार किया है और ऐसे में फिल्म का कलेक्शन 35.40 करोड़ रुपये हो गया है।

SS Rajamouli: 'प्रभास के सामने ऋतिक रोशन कुछ नहीं' राजमौली के बयान पर भड़के फैंस, पुराना वीडियो वायरल
 

Monday Box Office Report Avatar The Way Of Water Avatar 2 Cirkus Day 11 Collection Drishyam 2 Ved
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2
अजय देवगन की 'दृश्यम 2' का क्रेज छह हफ्ते बाद भी लोगों में देखने को मिल रहा है। फिल्म को पहले ही दिन से काफी पसंद किया जा रहा है और अभी भी यह अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रविवार को फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया तो, सोमवार को इसकी कमाई में भी कमी आई है। रिलीज के 46वें दिन फिल्म ने महज 60 लाख रुपये का कारोबार किया है और अब कुल कलेक्शन 235.61 करोड़ रुपये हो गया है।

Pushpa: अल्लू-रश्मिका की 'पुष्पा' ने रूस में भी दिखाया जलवा, इतनी कमाई कर हिट लिस्ट में शामिल
 

विज्ञापन
Monday Box Office Report Avatar The Way Of Water Avatar 2 Cirkus Day 11 Collection Drishyam 2 Ved
वेड - फोटो : Instagram

वेड
रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी पहली मराठी फिल्म 'वेड' अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में 20 साल बाद जेनेलिया और रितेश की जोड़ी देखने को मिली है। रविवार को फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, तो सोमवार को इसने 2.50 करोड़ कमाए हैं। ऐसे में अब 'वेड' की कमाई 12.50 करोड़ रुपये हो गई है। 

Crime Patrol: क्राइम पेट्रोल शो पर मचे बवाल के बाद सोनी ने जताया खेद, पेश की सफाई


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed