फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Comment On shahrukh Khan statement Working in Hollywood said Comfortable is boring

Priyanka Chopra: हॉलीवुड में काम करने पर शाहरुख के कमेंट पर प्रियंका का पलटवार, कहा- कंफर्ट जोन से बाहर आए

Wed, 10 May 2023 12:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 10 May 2023 12:41 PM IST
सार

पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के एक पुराने कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया था, जिसमें शाहरुख खान ने  बताया था कि आखिर क्यों वह हॉलीवुड में काम नहीं करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Comment On shahrukh Khan statement Working in Hollywood said Comfortable is boring
प्रियंका और शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 'सिटाडेल' में नजर आई थीं। अब वह अपनी आने वाली नई फिल्म 'लव अगेन' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसका वह लगातार प्रचार कर रही हैं। पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के एक पुराने कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया था, जिसमें शाहरुख खान ने  बताया था कि आखिर क्यों वह हॉलीवुड में काम नहीं करना चाहते हैं।

विज्ञापन

किंग खान के बयान पर प्रियंका ने दिया रिएक्शन
किंग खान ने अपने एक इंटरव्यू में हॉलीवुड पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि हॉलीवुड से मुझे ऑफर आते रहते हैं, लेकिन मुझे हॉलीवुड क्यों जाना चाहिए। मैं यहां आराम से काम कर रहा हूं। शाहरुख के इस बयान पर प्रियंका ने अपना रिएक्शन दिया और कहा,  ‘मैं अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना चाहती हूं। लोग इसे मेरे अहंकार के रूप में लेते हैं, लेकिन मैं आपको बताना चाहूंगी कि मैं अहंकारी नहीं हूं, मैं आत्मविश्वासी हूं। मुझे पता है कि जब मैं सेट पर जाती हूं तो मैं क्या कर रही होती हूं।’ 

Rita Lee Death: ब्राजीलियन गायिका रीटा ली जोन्स का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका को नहीं पसंद है कंफर्ट जोन
प्रियंका ने आगे कहा, ‘मुझे किसी के भी सुझाव की जरूरत नहीं है। मैं फिल्मों में ऑडिशन देने को भी तैयार हूं। मैं उन फिल्मों में काम करने को भी तैयार हूं। मैं चाहती हूं कि मैं जहां भी जाऊं वहां अपने अभिनय से अपनी छाप छोड़ पाऊं। अभिनेत्री ने आगे कहा, मैं बहुत ही प्रोफेशनल हूं और अपने प्रोफेशनल काम के लिए ही जानी जाती हूं। मेरे पिता जी सेना में थे और उन्होंने मुझे अनुशासन का महत्व सिखाया था।’

Arjun Rampal: साउथ सिनेमा में अभिनय की पारी खेलने को तैयार अर्जुन, नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म से करेंगे डेब्यू

विज्ञापन

किसी भी काम को हल्के में नहीं लेती अभिनेत्री
अभिनेत्री ने यह भी साझा किया कि वह अपनी जिंदगी में किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेती हैं और उन्होंने आज जो भी कमाया है वह अपनी मेहनत से कमाया है। इस सम्मान के लिए वह अपने फैंस की हमेशा आभारी रहेगी। प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस भी इसपर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘पीसी ने क्या सही बात की है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्रियंका एक सफल अभिनेत्री हैं। वह हॉलीवुड में अच्छा खासा नाम कमा चुकी हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed