Priyanka Chopra-Diljit Dosanjh: रोमांटिक फिल्म का हिस्सा बनते प्रियंका-दिलजीत, फिर क्यों नहीं बनी फिल्म?
प्रियंका चोपड़ा पहले ही ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं, इस लिस्ट में अब सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ भी शामिल हो चुक हैं। हाल ही में निर्माता बोनी कपूर ने बताया कि इन दोनों को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका चाेपड़ा बॉलीवुड में एक अलग मुकाम पाने के बाद हॉलीवुड में एक्टिव हैं, वह बेहतरीन हॉलीवुड सीरीज और फिल्मों का हिस्सा बन रही हैं। इसी तरह पंजाबी सिंगर दिलजीत जहां, पंजाबी फिल्मों के अलाव बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, वहीं अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट दिल लुमिनाटी से देश-दुनिया में अपना अलग नाम बना रहे हैं, उन्हें भी इंटरनेशल मीडिया ने एक ग्लोबल स्टार मान लिया है। कुछ साल पहले यही दोनों कलाकार यानी प्रियंका और दिलजीत एक रोमांटिक फिल्म का हिस्सा बन सकते थे, लेकिन यह फिल्म नहीं बन पाई? इस फिल्म के निर्माता बोनी ने कपूर ने हाल ही में इस पेंडिंग फिल्म से जुड़ी जानकारी दी।
प्रियंका को पसंद आया किरदार
निर्माता बोनी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड में सेटल होने से पहले एक फिल्म बनाने की प्लानिंग थी, जिसमें वह दिलजीत दोसांझ को लेना चाहते थे। दिलजीत को फिल्म में प्रियंका का लव इंट्रेस्ट बनना था। बोनी बताते हैं कि फिल्म का अपना किरदार प्रियंका चोपड़ा को बहुत पंसद आया था।
Allu Arjun: तोड़फोड़ के बाद अल्लू अर्जुन के बच्चों को छोड़ना पड़ा घर, सुर्खियां बटोर रहा वीडियो
नहीं बन पाई फिल्म
बोनी कपूर आगे बताते हैं कि किन्हीं कारणों से यह फिल्म नहीं बन पाई। लेकिन वह लंबे समय से दिलजीत के साथ काम करना चाहते थे। वह इस पंजाबी कलाकार की तरक्की से काफी खुश हैं, उनकी एक्टिंग के भी कायल हैं।
Aamir-Ranbir: क्या फिर साथ काम करेंगे आमिर खान और रणबीर कपूर? इस तस्वीर से तेज हुईं अटकलें
नो एंट्री 2 में दिलजीत करेंगे कॉमेडी
अगले साल बोनी कपूर की प्रोड्यूस फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में दिलजीत दोसांझ अहम रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी हिट हुआ था, जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आए थे। अब फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में दिलजीत अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाएंगे। इसके अलावा भी दिलजीत दोसांझ अगले साल कुछ और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगे।