{"_id":"6044c5c78ebc3e592c735e9d","slug":"priyanka-chopra-gave-priority-to-indian-attire-and-culture-she-wore-saree-sophie-turner-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने इन खास मौकों पर चुना भारतीय परिधान, सोफी टर्नर की शादी में साड़ी पहन लूट ली थी महफिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा ने इन खास मौकों पर चुना भारतीय परिधान, सोफी टर्नर की शादी में साड़ी पहन लूट ली थी महफिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 07 Mar 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा भारत के उन सितारों में से हैं, जो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब जगमगाए। साथ ही उन्होंने विदेश में देश का नाम रोशन किया। कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय संस्कृति का दामन नहीं छोड़ा। कई ऐसे खास मौके आए, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी भारतीय होने की पहचान बड़े फख्र से दिखाई।
2 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
पिगी चॉप्स यानी प्रियंका चोपड़ा अपने देश और परंपरा को लेकर काफी गंभीर दिखती है। इसका उदाहरण उन्होंने हर उस मौके पर पेश किया है जहां उन्हें इसकी जरूरत महसूस हुई है। फिर चाहे वो अपनी शादी हो, जेठ की शादी हो या फिर कोई भारतीय त्योहार। अभिनेत्री हर अवसर पर अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की कोशिश करती हैं।
3 of 5
priyanka chopra
इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा खुद तो भारतीय परिधान सूट-साड़ी में नजर आती ही हैं, पति निक जोनस को भी इंडियन आउटफिट पहना देती हैं। अगर प्रियंका की शादी के लुक की बात करें तो उन्होंने गहरे लाल रंग का लहंगा पहना था। वहीं, निक जोनस ने हल्के रंग की शेरवानी पहनी थी। शादी के दौरान जितनी भी रस्में हुईं सभी में प्रियंका ने इंडियन कल्चर को तवज्जो दी। हालांकि बाद में उन्होंने निक को समान सम्मान देने के लिए ईसाई धर्म के अनुसार भी शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
प्रियंका की शादी के बाद ही निक के बड़े भाई यानी प्रियंका के जेठ जो जोनस की शादी उनकी प्रेमिका सोफी टर्नर से हुई थी। सोफी और जो की शादी इटली में हुई थी। यहां भी प्रियंका इंडियन लुक फ्लॉन्ट करने से पीछे नहीं हटीं। सभी विदेशियों के बीच उन्होंने साड़ी पहनकर बिल्कुल अलग लुक कैरी किया और लाइट पिंक नेट साड़ी में वो सबका दिल चुरा ले गईं।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
इसी तरह करवाचौथ पर प्रियंका ने खूब साज-सज्जा के साथ खुद को तैयार किया था। लाल साड़ी और मांग भर सिंदूर प्रियंका को बिल्कुल भारतीय दुल्हन का लुक दे रहे थे। वहीं इस दौरान निक भी उन्हीं के रंग रंगे हुए नजर आए थे। वहीं निक भी प्रियंका को खूब सपोर्ट करते हैं। फिर चाहे वो क्रिसमस हो या होली दीवाली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।