Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने जला दी थीं हाई स्कूल की अपनी सभी तस्वीरें, फिर इस बात के लिए हुआ पछतावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी बॉलीवुड में चल रही गंदी राजनीति पर दिए अपने बयान को लेकर। अब उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया है कि उन्होंने अपने हाई स्कूल की बहुत सारी तस्वीरों को जला दिया, जिसके बाद उन्हें अपनी इस हरकत पर पछतावा भी हुआ।
फैशन पर क्या बोलीं अभिनेत्री
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने उस फैशन के बारे में बात की जो, उस समय अस्तित्व में थी, जब वह हाई स्कूल में थी और कैसे उन्होंने उस समय की अपनी अधिकांश तस्वीरों को जला दिया। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह 2000 के दशक की शुरुआत की की बात है। उस समय हाइलाइट्स, आई लाइनर, आई शैडो, चेन ड्रेस, लो वेस्ट जींस और थोंग्स कैरी किया जाता था। इतना ही फैशन था।
Neeyat: पूरा हुआ विद्या की 'नीयत' का साउंड वर्क, इस दिन आएगी एक्ट्रेस की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म
प्रियंका ने किया यह खुलासा
प्रियंका चोपड़ा के पास अपने हाई स्कूल की बहुत सारी तस्वीरें थीं, लेकिन जब वह ज्यादा सोच में डूबी हुई थीं तो उन्होंने उन तस्वीरों को जला दिया था। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन तस्वीरों को जलाने के लिए उन्हें पछतावा है, क्योंकि जब वह अपनी किताब लिखना चाह रही थीं, तब उन्हें उन तस्वीरों की जरुरत महसूस हुई।
Laxmikant (Pyarelal) Exclusive: बेटी राजेश्वरी से जानिए कैसे बने एलपी के कालजयी गाने, आनंद बक्षी का गजब किस्सा
प्रियंका का वर्कफ्रंट
बात करें अभिनेत्री के फिल्मी करियर की तो वह हाल ही में द रूसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आई हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस सीरीज में प्रियंका का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला है। अब वह अगली बार 'लव अगेन' और 'जी ले जरा' में नजर आएंगी।
Ranbir Kapoor: रणबीर ने इस सुपरस्टार को बेटी राहा के लिए बताया परफेक्ट बेबीसिटर, कहा- उनको बस अपनी बांहें...