फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka Chopra Shares Photo With daughter malti marie jonas said sunday like this

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी जोनस के साथ मनाया संडे, फोटो साझा कर लिखी ऐसी बात

Mon, 30 Sep 2024 08:56 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 30 Sep 2024 08:56 AM IST
सार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के साथ संडे की फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका मालती के साथ मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
priyanka Chopra Shares Photo With daughter malti marie jonas said sunday like this
प्रियंका चोपड़ा- मालती मैरी जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

विस्तार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों के कारण काफी बिजी रहती हैं, लेकिन परिवार के साथ समय बिताने और उसे अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने में बिल्कुल भी देर नहीं करती हैं। वह कई फैशन और फिल्म समारोहों में नजर आती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी बेटी मालती के साथ फोटो शेयर की है।

विज्ञापन

Box Office Collection: रविवार का फायदा नहीं उठा सकी देवरा, अब भी करोड़ों रुपये छाप रही स्त्री 2

विज्ञापन

priyanka Chopra Shares Photo With daughter malti marie jonas said sunday like this
प्रियंका चोपड़ा- मालती मैरी जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
मालती के साथ शेयर फोटो
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो पोस्ट पर उन्होंने लिखा है, 'संडे लाइक दिस'। प्रियंका इस फोटो में अपनी बेटी के साथ दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में प्रियंका ने नाइट सूट पहना है। अपनी बेटी मालती को गोद में लिए मुस्कुरा रही हैं। इससे पहले प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के जन्मदिन पर फोटो शेयर की थी। प्रियंका चोपड़ा ने इस दिन को और भी यादगार बनाने के लिए निक और उनकी बेटी मालती मैरी के साथ कुछ दिल को छू लेने वाले पल साझा किए।

Ananya Panday: अनन्या ने शाहरुख के साथ साझा की प्यारी तस्वीर, किंग खान को बताया सबसे अच्छा दोस्त
 

priyanka Chopra Shares Photo With daughter malti marie jonas said sunday like this
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा अपने प्रशंसकों के साथ जुड़े रहना पसंद करती हैं। वह अपने जीवन के अलग-अलग मौकों से कुछ फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।प्रियंका ने हाल ही में सिटाडेल फिल्म की शूटिंग शुरू होने की बात सोशल मीडिया पर साझा की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में द ब्लफ की शूटिंग पूरी की है और अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2 की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा, उनके पास हेड्स ऑफ स्टेट और जी ले जरा जैसी फिल्में हैं। वहीं, निक जोनस अगली बार पावर बैलाड में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed