फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra shows off her levitation skills in her latest Citadel BTS video see users reaction

Priyanka Chopra: 'सिटाडेल' के सेट से प्रियंका ने साझा किया बीटीएस वीडियो, एक्शन सीन करती नजर आईं अभिनेत्री

Sun, 28 May 2023 12:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 28 May 2023 12:17 PM IST
सार

अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तेजी से आगे बढ़ रहीं। वहीं, इस क्रम में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ वीडियोज साझा की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra shows off her levitation skills in her latest Citadel BTS video see users reaction
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड की देसी गर्ल से हॉलीवुड स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग और स्टाइल की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। अभिनेत्री ने बहुत ही कम समय में हॉलीवुड में अपने आपको अच्छे से स्थापित कर लिया है। इसी का नतीजा है कि वह लगातार प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तेजी से आगे बढ़ रहीं। वहीं, इस क्रम में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ वीडियोज साझा की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन

प्रियंका ने शेयर किया बीटीएस वीडियो
अभिनेत्री ने हाल ही में, अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो के सेट से एक मजेदार बीटीएस वीडियो साझा किया। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा एक फाइट सीक्वेंस परफॉर्म करती नजर आ रही हैं, जिसमें वह उड़ती हुई नजर आ रही हैं। रस्सियों और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से प्रियंका काफी हिम्मत के साथ इन सीन्स को करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री काले और नीले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है वीडियो
इस वीडियो को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, मैं उड़ रही हूं। प्रियंका के इस वीडियो के साझा करते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, ‘प्रियंका हर सीन को करने में अपनी जान लगा देती है। वह अब तक की बेस्ट एक्ट्रेस हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्रियंका आप सच में बहुत ही मेहनती हैं। अगले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘वाह, प्रियंका आप को देखकर सच में  प्रेरणा ही मिलती है।’

Celebs: इन बेहतरीन कलाकारों ने देखा बेरोजगारी का मंजर, फिर सोशल मीडिया पर निर्माताओं से काम देने की लगाई गुहार

विज्ञापन

सिटाडेल में आई थीं नजर
'सिटाडेल' वेब सीरीज की बात करें तो इसका निर्माण जोश एपेलबाउम, डेविड वील और ब्रायन ओह के जरिए किया गया है। स्टार-स्टडेड इस वेब सीरीज में प्रियंका चोपड़ा के अलावा रिचर्ड मैडेन, लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी जैसे सितारे हैं। यह सीरीज 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed