फिल्म कबीर सिंह से फिर से लाइमलाइट में आए अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर को इन दिनों मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के लोग फोन करके खूब बधाइयां दे रहे हैं। ये बधाइयां उन्हें अपनी अगली फिल्म खाली पीली के लिए तो मिल ही रही हैं, साथ ही लोग उन्हें मुबारकबाद उनके छोटे भाई के लिए भी दे रहे हैं। जी हां, ईशान खट्टर बड़े भाई बन गए हैं।
{"_id":"5d69f9a58ebc3e016308d5bb","slug":"rajesh-khattar-became-proud-to-be-a-baby-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"52 की उम्र में पिता बना ये अभिनेता, शाहिद कपूर से करीबी रिश्ता, आप कहेंगे 'बधाई हो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
52 की उम्र में पिता बना ये अभिनेता, शाहिद कपूर से करीबी रिश्ता, आप कहेंगे 'बधाई हो'
Sat, 31 Aug 2019 03:12 PM IST
shrilata biswas
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 31 Aug 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
rajesh khattar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ishaan khattar
- फोटो : social media
ईशान खट्टर के पिता और अभिनेता राजेश खट्टर 52 साल की उम्र में फिर से पिता बने हैं और मां बनी वंदना सजनानी जिनसे राजेश खट्टर ने ईशान की मां नीलिमा अजीम को 18 साल पहले तलाक देने के बाद शादी की। लेकिन इस बार पिता बनने के लिए राजेश और उनकी पत्नी वंदना को बहुत मुश्किलों से गुजरना पड़ा।
ये भी पढ़ें- कौन हैं राजेश खट्टर, जो 52 की उम्र में फिर बने पिता, शाहिद कपूर से क्या नाता? अनसुने तथ्य
ये भी पढ़ें- कौन हैं राजेश खट्टर, जो 52 की उम्र में फिर बने पिता, शाहिद कपूर से क्या नाता? अनसुने तथ्य
rajesh khattar
इस साल जन्माष्टमी के दिन जब पूरी दुनिया भगवान कृष्ण का जन्मदिन मना रही थी, राजेश खट्टर और वंदना अपने बेटे को लेकर घर आए। कोई ढाई महीने पहले वंदना ने बेटे को जन्म दिया और तब से दोनों अस्पताल में ही थे। राजेश कहते हैं, ‘पिता बनना इस बार आसान नहीं रहा। लेकिन, मैं इस नए एहसास से बहुत खुश हूं।’
यह भी पढ़ें- ये हैं साउथ के सुपरस्टार्स की बीवीयां, शादी के इतने सालों बाद भी रहती हैं लाइमलाइट से दूर
यह भी पढ़ें- ये हैं साउथ के सुपरस्टार्स की बीवीयां, शादी के इतने सालों बाद भी रहती हैं लाइमलाइट से दूर
विज्ञापन
विज्ञापन
rajesh khattar and vandana sajnani
पता चला है कि वंदना ने इससे पहले मां बनने के लिए सरोगेसी, आईवीएफ औऱ दूसरी तमाम तकनीकों की मदद ली लेकिन हर बार वह नाकाम रहीं। इस बार भी डॉक्टरों ने उनके गर्भ में जुड़वा बच्चे होने की बात कही तो दोनों बहुत खुश हुए लेकिन बाद में वंदना को गंभीर समस्याएं सामने आईं और दोनों में से एक बच्चा गर्भ में ही नहीं रहा। दूसरे बच्चे को बचाने के लिए उनकी आकस्मिक सर्जरी कराई गई और दूसरे बच्चे की सही सलामत डिलीवरी हो सकी। यह बच्चा तय समय से तीन महीने पहले ही दुनिया में आ गया। राजेश और वंदना ने अपने बच्चे का नाम रखा है, वनराज कृष्णा।