{"_id":"674b0aede80052557f0a7e83","slug":"ramesh-sippy-revealed-he-took-23-days-to-shoot-the-iconic-jaya-amitabh-bachchan-scene-in-sholay-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramesh Sippy: 'शोले' के दो मिनट के सीन के लिए हुई 23 दिनों तक शूटिंग, निर्देशक रमेश सिप्पी ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ramesh Sippy: 'शोले' के दो मिनट के सीन के लिए हुई 23 दिनों तक शूटिंग, निर्देशक रमेश सिप्पी ने किया खुलासा
Sat, 30 Nov 2024 06:24 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 30 Nov 2024 06:24 PM IST
सार
Ramesh Sippy On Sholay: कालजयी फिल्म 'शोले' के निर्देशक रमेश सिप्पी ने फिल्म को लेकर कई बातें साझा की हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जया और अमिताभ के बीच फिल्माये गए एक दो मिनट के सीन के लिए उन्होंने 23 दिनों तक शूटिंग की।
विज्ञापन
रमेश सिप्पी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म 'शोले' भारतीय सिनेमा इतिहास की बेहद लोकप्रिय फिल्म है। इस फिल्म के कई डायलॉग्स और सीन्स आज भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। हाल में ही निर्देशक ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें फिल्म में बदलाव करने से पहले सह-लेखक जावेद अख्तर से सलाह लेने की जरूरत भी नहीं पड़ी। उन्होंने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बीच फिल्माए गए प्रतिष्ठित सीन को लेकर एक दिलचस्प कहानी भी साझा की, जिसमें सिर्फ दो मिनट के खास सीन के लिए उन्हें 23 दिन लग गए।
विज्ञापन
'शोले' के खास सीन का किया जिक्र
गोवा में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हाल ही में एक मास्टरक्लास के दौरान, रमेश सिप्पी ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के इस सीन को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने खुलासा किया कि यह दृश्य, जिसमें अमिताभ और जया के किरदारों के बीच एक मौन और अनकहा बंधन दिखाया गया था, उसे तब फिल्माया गया था, जब दिन ढलकर रात में बदल जाता है। निर्देशक ने बताया कि यह क्षण सीन के लिहाज से काफी सही लगा। इसके बाद कैमरामैन से सलाह लेने पर, उन्हें एहसास हुआ कि इसे पूरी तरह से कैप्चर करने के लिए उनके पास केवल दो मिनट थे।
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Promo: शिल्पा शिरोडकर की हरकतों से तंग हुए सलमान खान, वीकएंड का वार पर लगाएंगे जोरदार क्लास
विज्ञापन
दिन के खास क्षण में होनी थी शूटिंग
उन्होंने आगे कहा, "अमिताभ और जया के बीच का दृश्य, उनके बीच एक मौन प्रेम था, क्योंकि वह एक विधवा हैं। यह सीक्वेंस उस समय सही फिट बैठता, जब दिन रात में बदल जाता है। मैंने कैमरामैन से बात की, तो उन्होंने कहा कि हम केवल उस खास समय अवधि में ही शूट कर सकते हैं, इसलिए हमारे पास केवल वे दो मिनट थे।” रमेश सिप्पी ने आगे बताया कि शोले की शूटिंग शेड्यूल को बेहतरीन पल को कैद करने के लिए सावधानीपूर्वक प्लान किया गया था। उन्होंने सुबह और दोपहर में अन्य सीन फिल्माए और फिर शाम को खास शॉट के लिए सेट किया।
Bigg Boss 18: बिग बॉस से बाहर होने पर अदिति मिस्त्री ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उन्हें नहीं लगता उनका शो से..
पिता का था पूरा समर्थन- रमेश सिप्पी
इस सीन पर अपने पिता की प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा कि उनके पिता ने इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं किया। उन्होंने कहा,"मेरे पिता, जो निर्माता थे, उन्होंने कभी भी इस बारे में एक शब्द नहीं कहा कि उनका बेटा वहां क्या कर रहा है, 23 दिनों में एक सीन शूट क्यों कर रहा है। वह चाहते थे कि मैं इसे अपने तरीके से बनाऊं।" इसमें आगे जोड़ते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्माने के दौरान लेखक जोड़ी सलीम-जावेद की मदद नहीं लगी, क्योंकि संवाद पहले से ही लिखे थे। इस वजह से उन्हें कभी जावेद अख्तर से भी कोई सलाह लेनी की जरूरत नहीं पड़ी।
Bigg Boss 18: बिग बॉस में सलमान खान बन गए पॉडकास्टर, चाहत पांडे से किए सवाल-जवाब