फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Going To Take Paternity Leave After Animal For Six Month To spend time with daughter Raha

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर लेंगे एक्टिंग से छह महीने का ब्रेक, बेटी राहा संग बिताना चाहते हैं क्वालिटी टाइम

Tue, 07 Mar 2023 11:42 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 11:42 AM IST
सार

रणबीर पेटरनिटी लीव ले रहे हैं । इस लीव के दौरान वह अपनी बेटी राहा के साथ समय बिताना चाहते हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Going To Take Paternity Leave After Animal For Six Month To spend time with daughter Raha
Ranbir Kapoor - फोटो : social media

विस्तार

एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में होली के मौके पर यानी की आठ मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक्टर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आने वाली है और इसका निर्देशन लव रंजन ने किया है। वहीं, हाल ही में रणबीर ने अपनी बेटी राहा को लेकर एक इच्छा जाहिर की है। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी के लिए पेटरनिटी लीव ले रहे हैं । इस लीव के दौरान वह अपनी बेटी राहा के साथ समय बिताना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने फिल्मों को लेकर भी बात की है। 

विज्ञापन

Ranbir Kapoor Going To Take Paternity Leave After Animal For Six Month To spend time with daughter Raha
Ranbir Kapoor - फोटो : social media

बेटी राहा के साथ समय बिताने के लिए रणबीर लेंगे ब्रेक
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म एनिमल को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म के बाद कुछ वक्त के लिए ब्रेक लेने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुझे उम्मीद है कि मुझे जल्द ही कुछ पसंद आएगा, लेकिन मैं इस ब्रेक से खुश हूं क्योंकि मैं हाल ही में पिता बना हूं और इसलिए मैं सारा समय अपनी बेटी के साथ बिताना चाहता हूं। साथ ही में मुझे अभी कुछ खास नहीं लग रहा है और मैं उन एक्टर्स की तरह नहीं बनना चाहता हूं जो सिर्फ पैसे कमाने के लिए फिल्में साइन करते हैं। फिलहाल मुझे कुछ भी पसंद नहीं है। एक्टर ने आगे कहा कि मैं अभी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 16वें साल पर हूं, बिजी हूं काफी और इंस्पिरेशन से, प्यार से काम करना चाहता हूं। 

Ajay Devgan: जब स्टंट करते हुए 30 फीट की ऊंचाई से कूदे अमिताभ, लग गई थी चोट, अजय ने बताया पूरा वाकया

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Going To Take Paternity Leave After Animal For Six Month To spend time with daughter Raha
Ranbir Kapoor - फोटो : social media

दर्शकों को अच्छी क्वालिटी देना चाहते हैं रणबीर
साथ ही एक्टर ने कहा कि वह अपने फैंस को अच्छा एंटरटेनमेंट देना चाहते हैं, अच्छा क्वालिटी कंटेंट देना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा लोग जानते हैं कि यह एक बहुत मुश्किल काम है और इसमें बहुत मेहनत लगती है, वक्त लगता है और किस्मत भी जरूरी होती है। इसलिए हर कोई यहां पर कोशिश करता है और मेरा मानना है कि मीडिया का भी समर्थन अच्छा होता है।

Celebs: गिनीज बुक में दर्ज हैं बॉलीवुड के इन सितारों के नाम, सोनाक्षी सिन्हा से ललिता पवार तक ने बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन

Ranbir Kapoor Going To Take Paternity Leave After Animal For Six Month To spend time with daughter Raha
Ranbir Kapoor - फोटो : social media

ब्रह्मास्त्र 2 की शुरू करेंगे शूटिंग
रणबीर एनिमल के बाद 6 महीने के ब्रेक पर हैं और इस दौरान वह अपनी बेटी राहा के साथ समय बिताना चाहते हैं। साथ ही वह साल के आखिर में ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग शुरू कर देंगे। 

जुड़वा बच्चों के पिता बने यूट्यूबर अरमान मलिक?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed