अपनों को मिस करना बहुत सामान्य सी बात है ये सितारों के साथ भी होता है। खासकर तब जब कपल मूवी स्टार हो और काम के सिलसिले में एक दूसरे से दूर होना पड़े। और वर्कलाइफ के इसी सिलसिले में उनको अपने छोटे से प्यारे से बेबी से भी दूर होना पड़े। तो नए नए पैरेंट्स बने उस जोड़े की परेशानी आप समझ ही सकते हैं। हाल ही में यही रणबीर कपूर के साथ हो रहा है। उनकी पत्नी आलिया और बेटी काम के सिलसिले में दूर हैं और एक्टर उनको बहुत मिस कर रहे हैं।
Ranbir Kapoor: बेटी से दूर रणबीर कपूर का है बुरा हाल, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये भावुक वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में बैंगलोर में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। टैलेंटेड एक्टर ने कहा कि वह अपनी वाइफ आलिया भट्ट और न्यू बॉर्न बेटी राहा को 'बेहद' मिस कर रहे हैं। आलिया इन दिनों कश्मीर में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग कर रही हैं। रणबीर कहते है, 'आलिया कश्मीर में शूटिंग कर रही हैं और वह राहा को अपने साथ ले गई हैं। मैं दोनों को बहुत मिस कर रहा हूं। दोनों 5 दिन बाद वापस आएंगे, जिसके लिए मैं बेताब हूं। आलिया और मैं दोनों एक्टर्स हैं'। इसीलिए हमें अपनी प्राथमिकता को बांटना पड़ेगा'। काम के सिलसिले में पत्नी आलिया और बेटी से दूर रणबीर कपूर का हाल बुरा है। अभिनेता दोनों को ही बुरी तरह मिस कर रहे हैं। रणबीर कपूर के अपनी फैमिली के लिए इस प्यार को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
Father #RanbirKapoor is Missing Daughter Raha and Wife #AliaBhatt, will have to divide priorities for baby ♥️♥️♥️♥️ pic.twitter.com/NJPX3T4DKu
यह भी पढ़ें: नाना-नानी के घर पूरे रीति-रिवाज से शादी करेंगी स्वरा, इस दिन होगी हल्दी-मेहंदी सेरेमनी
यह भी पढ़ें: एक्टर मिथुन रमेश अस्पताल में भर्ती, 'बेल्स पाल्सी' नामक बीमारी से हैं पीड़ित, वीडियो वायरल
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर लव रंजन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में वे पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। फिल्म में कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी के साथ-साथ वेटरन एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया भी हैं। बता दें की यह फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ इस होली पर 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
यह भी पढ़ें: मेरी दादी कहतीं, “इतना काम करेलू जिला जवार में केहू नाही जानी त कवन फायदा बा…”