फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना को मात देने के बाद पहली बार बाहर निकले रणबीर कपूर, जुहू में किए गए स्पॉट

Tue, 30 Mar 2021 11:23 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 30 Mar 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor spotted outside first time after recovery from coronavirus in the way of aarti shetty home
रणबीर कपूर - फोटो : Insatagram

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह कुछ दिन पहले कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। इसकी जानकारी उनकी मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी, जिसके बाद से अभिनेता चर्चा में हने हुए थे। साथ ही फैंस भी अभिनेता के लिए चिंतित हो गए थे और सोशल मीडिया के माध्यम से उन तक अपनी प्रार्थनाएं पहुंचा रहे थे व जल्द स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे थे। अब रणबीर के फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने है। अभिनेता कोरोना को हराकर बिल्कुल स्वस्थ हो चुके हैं। इस बीमारी के बाद उन्हें पहली बार घर से बाहर स्पॉट भी किया गया।

ranbir kapoor spotted outside first time after recovery from coronavirus in the way of aarti shetty home
रणबीर कपूर - फोटो : Social media

रणबीर कपूर ने इस महीने की शुरुआत में कोविड 19 के शिकार हो गए थे। अब वे इस खतरनाक वायरस वाली गंभीर बीमारी की चपेट से उभर गए हैं। उन्हें सोमवार रात मुंबई के जुहू इलाके में देखा गया। वे स्वस्थ होने के बाद अपने घर से बाहर निकले। निर्माता आरती शेट्टी के घर के रास्ते की तरफ जाने के दौरान पैपराजी के कैमरों ने उन्हें कैद किया।

ranbir kapoor spotted outside first time after recovery from coronavirus in the way of aarti shetty home
रणबीर कपूर - फोटो : Social media

रणबीर अपनी कार में बैठे थे। उन्होंने एक काली शर्ट और एक मास्क पहन रखा था। अभिनेता ने पैपराजी की तरफ बढ़ाते हुए अपना मोबाइल दिखाया। हालांकि, किसी को समझ नहीं आया कि वे क्या कहना चाह रहे थे। कैमरों के लिए भी रणबीर ने एक ओके साइन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor spotted outside first time after recovery from coronavirus in the way of aarti shetty home
रणबीर कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Insatagram

रणबीर के चाचा रणधीर कपूर ने हाल ही में बताया था कि अभिनेता अब बिल्कुल ठीक हैं और वे उनसे मिल चुके हैं। बता दें कि महीने की शुरुआत में रणबीर की मां नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक संदेश पोस्ट किया था और कहा था ‘आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रणबीर की कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वह दवा पर है और ठीक हो रहा है। वह सभी सावधानियों का पालन करते हुए घर पर सेल्फ क्वारंटीन है।’ 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

विज्ञापन
ranbir kapoor spotted outside first time after recovery from coronavirus in the way of aarti shetty home
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Social media

बाद में रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने भी एक पोस्ट शेयर किया था, जिससे उनके फैंस को जानकारी दी गई थी कि अब उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव नहीं आई है। साथ ही उनके हाथ में हाथ डाले एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वह उन्हें याद कर रही थीं। इसके बाद शुक्रवार को रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर की 11वें महीने की प्रार्थना सभा में दोनों की एक तस्वीर शेयर की थी। फोटो को देखकर ही फैंस को अंदाजा हो गया था कि उनके चहीते अभिनेता अब ठीक हो गए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed