{"_id":"6062b62e8ebc3ee65332a39e","slug":"indian-idol-12-nachiket-lele-fans-accuse-makers-of-being-biased-towards-sawai-bhatt-after-his-elimination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल 12: शो से बाहर हुए नचिकेत लेले, नाराज फैंस ने मेकर्स पर लगाए कई आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंडियन आइडल 12: शो से बाहर हुए नचिकेत लेले, नाराज फैंस ने मेकर्स पर लगाए कई आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नचिकेत लेले
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले हफ्ते सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में शॉकिंग एलिमिनेशन देखने मिला है। शो के सबसे टैलेंटेड कंटेस्टेंट में से एक और कमाल के परफॉर्मर नचिकेत लेले शो से बाहर हो गए। इस एलिमिनेशन से हर कोई हैरान रह गया है। वहीं, नचिकेत के फैंस शो मेकर्स के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। शो के होस्ट आदित्य नारायण ने ये घोषित कर दिया कि पिछले हफ्ते के वोटों के आधार पर कोई एक कंटेस्टेंट शो से बाहर हो जाएगा। ऐसे में सबसे कम वोट्स मिलने की वजह से डोम्बिवली महाराष्ट्र के नचिकेत लेले शो से बाहर हो गए हैं।
2 of 5
मोहम्मद दानिश, सवाई भाट और नचिकेत लेले
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नीतू कपूर के साथ फिल्माए गए इस एपिसोड में तीन दावेदार मोहम्मद दानिश, सवाई भाट और नचिकेत जनता के कम वोट्स मिलने की वजह से बॉटम थ्री में थे। इन तीनों में से सबसे कम वोट मिलने की वजह से नचिकेत लेले एलिमिनेट हुआ।
3 of 5
इसपर नचिकेत के फैंस मेकर्स पर सवाल उठा रहे हैं। फैंस ने नचिकेत के एलिमिनेशन को 'अनफेयरट बताया है। सोशल मीडिया पर नचिकेत के फैंस का कहना है कि नचिकेत को लेकर किया गया फैसला बिल्कुल भी सही नहीं था। इंडियन आइडल में गाने के बजाए कंटेस्टेंट की इमोशनल कहानी को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंडियन आइडल
- फोटो : Instagram
एक फैन ने कहा, 'इंडियन आइडल के मंच पर जिस तरह से नचिकेत ने 'एक चतुर नार' गाया था, उस तरह से और कोई नहीं गा सकता'। इससे पहले भी सवाई भट्ट और शो विवादों में आ गया था। बीते दिनों शो के दर्शकों ने इंडियन आइडल पर पहले सवाई की गरीबी दिखाने और फिर गीतकार संतोष आनंद की लाचारी का इस्तेमाल टीआरपी के लिए करने पर मेकर्स की खिंचाई की थी।
विज्ञापन
5 of 5
इंडियन आइडल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि सोनी टीवी के इस चर्चित शो 'इंडियन आइडल 12' से अब तक छह दवेदार बाहर जा चुके हैं। अब टॉप 9 में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, अंजलि गायकवाड़, आशीष कुलकर्णी, निहाल तारो, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया और सवाई भाट रह गए हैं। पवनदीप को इस प्रतियोगिता के सम्भाव्य विजेता के तौर पर देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।