पूरी दुनिया में कोरोना का कहर एक बार फिर भयावह रूप ले रहा है। बॉलीवुड में भी इसका प्रकोप देखने को मिल रहा है। हाल ही में कई फिल्मी सितारे इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। इसी बीच बॉबी देओल की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखकर साफ तौर पर यह कहा जा सकता है कि कोरोना महामारी का अंदाजा उन्हें काफी पहले ही हो गया था। खास बात है कि इस वीडियो का ऐश्वर्या राय से भी एक खास कनेक्शन है।
क्या बॉबी देओल को सालों पहले ही थी कोरोना वायरस की जानकारी, वीडियो में ऐश्वर्या राय का स्वैब टेस्ट करते आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉबी देओल का एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कोरोना महामारी से बचने के सारे तरीकों के बारे में बात कर रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो उनकी फिल्मों के कुछ क्लिप्स से जोड़कर बनाई गई है जिनमें करीब, दिल्लगी, बिच्छू, और प्यार हो गया जैसे नाम शामिल हैं। फैंस को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और तेजी से वायरल भी हो रहा है।
बॉबी देओल का यह वीडियो उनके फैनपेज ने शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में बॉबी कहते हैं- 'क्योंकि मैं वो साफ साफ देख सकता हूं, जो आप नहीं देख सकते।' इसके बाद वीडियो में स्विमिंग पूल के किनारे पर सोशल डिस्टेंसिंग का सीन दिखाया गया है। जहां सनी देओल से बॉबी कहते हैं- 'हाथ मत लगाना भैया, कहीं ये बीमारी मुझे भी न लग जाए।'
वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा आ जाता है जब बॉबी देओल ऐश्वर्या राय का स्वैब टेस्ट करते नजर आते हैं। दरअसल, यह दोनों की फिल्म का ही एक सीन है जिसे कोविड महामारी से जोड़ा गया है। बॉबी देओल ऐश्वर्या से कहते हैं- 'प्यार से नहीं तो जबरदस्ती ही सही। छींको... छींको..।'
Lord Bobby predicted COVID-19 and told us to follow the safety precautions pic.twitter.com/gr4Dbl5dt2
वीडियो में आगे देख सकते हैं कि बॉबी देओल मास्क पहने हुए हैं और वहीं दूसरे सीन में वो खुद को घर के अंदर बंद कर रहे हैं। यह सीन फिल्म बिच्छू से लिया गया है जिसमें बॉबी एक ही दरवाजे पर कई सारे ताले लगाते नजर आते हैं। यह सीन क्वांरटीन से कनेक्ट किया गया है। यह फनी वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है और इंटरनेट पर धमाल भी मचा रहा है।