बिग बॉस फेम श्वेता तिवारी टेलीविजन जगत का जाना-माना चेहरा हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बच्चों पर असफल शादियों के प्रभाव को लेकर खुलकर बात की है। दरअसल, श्वेता तिवारी ने दो शादियां कीं और दोनों ही शादियां असफल रहीं। उन्होंने 19 साल की उम्र में राजा चौधरी से शादी की और दूसरी बार 2013 में अभिनव कोहली से शादी की, लेकिन दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं चली।
2 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : instagram
एक इंटरव्यू में श्वेता ने अपनी दोनों शादियों की टूटने की वजह बताई है। उन्होंने बताया कि टूटते रिश्तों का उनके दोनों बच्चों पर कितना बुरा असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि, इतनी छोटी उम्र में इतनी सारी परेशानियां झेलने के बाद भी मेरे दोनों बच्चों ने कभी हिम्मत नहीं हारी, हमेशा उन्होंने हंसते हुए सारी मुश्किलें झेली है। वो दोनों कभी उदास नहीं होते। '
3 of 5
श्वेता तिवारी, रेयांश
- फोटो : Insatagram- @shweta.tiwari
श्वेता ने आगे कहा, 'उन्हें देखकर कई बार मुझे ये महसूस होता है कि वो मुझसे अपनी फीलिंग्स छुपा रहे हैं। बेटी पलक के बारे श्वेता कहती हैं कि जब वह छह साल की थी तब उसने मुझे अपने पिता से मार खाते हुए देखा है। पलक ने भी मेरे साथ-साथ बहुत दुख झेले हैं। मेरा बेटा अभी सिर्फ 4 साल का है लेकिन उसे भी उसे पुलिस और जज के बारे में सबकुछ पता है।'
4 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : instagram
श्वेता ने कहती हैं कि कभी-कभी तो ये समझ नहीं आता कि एक मां होने के नाते मैं कैसे अपने बच्चों को इन सब मुश्किलों से बचा कर रखूं। इस उम्र में वो जिन परेशानियों से गुजर रहे हैं उसकी जिम्मेदार सिर्फ मैं ही हूं। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने अपना जिंदगी के लिए गलत इंसान को चुना। उन्होंने बताया कि भले ही वो मेरी वजह से ये सब झेल रहे हैं, लेकिन फिर भी उनके चेहरे पर स्माइल रहती है।
5 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : instagram
बता दें कि श्वेता तिवारी और राजा चौधरी का तलाक साल 2007 में हो गया था। जिसके बाद बेटी पलक से राजा चौधरी पूरे 13 साल बाद मिले हैं। श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में बनीं हैं। जब से उन्होंने अपना वजन कम किया है उनका हॉट लुक टीवी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है।