'मुझे रंगीन संस्कृति और इतिहास देने के लिए मेरे भारत ....' रवीना टंडन ने अदा किया मातृभूमि का शुक्रिया
Raveena Tandon: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही रवीना ने भारत देश को खास धन्यवाद दिया। जानिए क्यों....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रवीना ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें सुनीता कपूर, शिल्पा शेट्टी, महीप कपूर, भावना पांडे, सोनम कपूर और मीरा राजपूत सहित करवा चौथ का त्योहार मनाती नजर आईं। इन तस्वीरों के अलावा रवीना ने कैप्शन में लिखा, 'जश्न का मौसम शुरू हो गया है। प्यार, परिवार, जन्मदिन, खुशी, मुस्कान, रंग, हंसी, संगीत और डांस।'
आगे रवीना ने अपनी मातृभूमि का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'मेरे भारत, मेरी मातृभूमि, मुझे यह समृद्ध, रंगीन संस्कृति, इतिहास और खुशी की वजह देने के लिए धन्यवाद।'
रवीना टंडन आखिरी बार निर्देशक बिनॉय गांधी की फिल्म 'घुड़चड़ी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में रवीना के अलावा संजय दत्त, पार्थ समथान, खुशाली कुमार और अरुणा ईरानी ने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं ओटीटी की बात करें तो, रवीना आखिरी बार 'कर्मा कॉलिंग' में नजर आई थीं। इस सीरीज में रवीना के अलावा नम्रता सेठ, वरुण सूद और विक्रमजीत विर्क भी हैं। यह माइक केली द्वारा निर्मित टीवी सीरीज 'रिवेंज' का भारतीय रीमेक है। इस सीरीज की कहानी एलेक्जेंडर डुमास के 1844 के उपन्यास 'द काउंट ऑफ मोंटे क्रिस्टो' से प्रेरित है।
यह भी पढ़ें: 'एक ही परिवार के तीन सदस्य', फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, बताई अपनी फीलिंग्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रवीना संभावित शीर्षक 'सूर्या 46' में नजर आएंगी। इस फिल्म में सूर्या और ममिथा बैजू मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा अप्रैल 2025 में संभावित शीर्षक 'सूर्या 46' के तहत की गई थी। यह फिल्म सूर्या की मुख्य भूमिका वाली 46वीं फिल्म है।
यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' के सेट से लीक हुआ फुटेज, दिखा साउथ स्टार यश का जलवा; स्मोकिंग करते सीन वायरल

कमेंट
कमेंट X