{"_id":"6a4735482937c17cd00b2fd4","slug":"raveena-tandon-says-women-in-bollywood-comedies-are-reduced-to-glamorous-catalysts-2026-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रवीना टंडन ने बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की घटती भूमिका का उठाया मुद्दा, श्रीदेवी और जूही को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रवीना टंडन ने बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की घटती भूमिका का उठाया मुद्दा, श्रीदेवी और जूही को लेकर कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:43 AM IST
सार
Raveena Tandon: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों 'वेलकम 3' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हई हैं। इसी बीच उन्होंने बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों में अभिनेत्रियों के किरदारों को लेकर अपनी राय पेश की है।
रवीना टंडन की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इसी बीच रवीना ने बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों में हीरोइनों की भूमिकाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
रवीना टंडन
- फोटो : इंस्टाग्राम
हीरोइनों के कॉमिक रोल अब हुए छोटे
रवीना टंडन ने 90 के दशक में 'अंदाज अपना अपना' और 'दूल्हे राजा' जैसी कई शानदार कॉमेडी फिल्मों में काम किया था। पीटीआई से बातचीत के दौरान, रवीना ने कहा कि उस दौर में अभिनेत्रियों को खुलकर कॉमेडी करने का मौका मिलता था। आजकल की कॉमेडी फिल्में बहुत ज्यादा बंधी-बंधाई होती हैं या फिर उनमें बहुत सारे कलाकार होते हैं। इस वजह से हीरोइनों के हिस्से में मजेदार और हंसाने वाले सीन बहुत कम आते हैं।
श्रीदेवी और जूही चावला की तारीफ
रवीना ने 'मिस्टर इंडिया' और 'चालबाज' जैसी फिल्मों से साबित किया कि एक खूबसूरत हीरोइन भी बेहतरीन कॉमेडी और हाव-भाव से लोगों को हंसा सकती है। इसके साथ ही रवीना ने जूही चावला की कॉमिक टाइमिंग और गीता बाली और मधुबाला जैसी पुरानी अभिनेत्रियों के मजाकिया अंदाज की भी तारीफ की।
रवीना का सुझाव
रवीना ने कहा, 'आजकल की अभिनेत्रियां बहुत टैलेंटेड हैं, लेकिन फिल्मों की स्क्रिप्ट उन्हें सिर्फ सुंदर दिखने तक सीमित कर देती है। हमें ऐसे लेखकों की जरूरत है, जो महिलाओं के लिए मजेदार और हंसाने वाले किरदार लिखें, बिना यह सोचे कि उन्हें हर वक्त परफेक्ट दिखना है।'
विज्ञापन
5 of 5
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : सोशल मीडिया
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई
रवीना टंडन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से नजर आ रही हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है और रिलीज होने के बाद से दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।