सब्सक्राइब करें

सुशांत आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती ने की CBI जांच की मांग, अमित शाह से मांगी मदद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 16 Jul 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
rhea chakraborty Wants CBI enquiry On Sushant Singh rajput Death
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिह राजपूत की आत्महत्या मामले में अब एक नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार हो रहीं रिया चक्रवर्ती ने भी इस मामले में CBI जांच की मांग की है। रिया ने कुछ मिनट पहले ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत की तस्वीर साझा करते हुए गृह मंत्री अमित शाह से मदद मांगी है।


Trending Videos
rhea chakraborty Wants CBI enquiry On Sushant Singh rajput Death
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : file photo

रिया चक्रवर्ती ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के निधन को एक महीने से अधिक समय हो गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए। मैं केवल यह जानना चाहती हूं कि सुशांत पर यह कदम उठाने का किसने दबाव डाला। सादर। रिया चक्रवर्ती।'


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Respected @amitshahofficial sir , I’m sushants Singh Rajputs girlfriend Rhea chakraborty, it is now over a month since his sudden demise . I have complete faith in the government , however in the interest of justice , I request you with folded hands to initiate a CBI enquiry into this matter . I only want to understand what pressures prompted Sushant to take this step. Yours sincerely Rhea Chakraborty #satyamevajayate

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on

विज्ञापन
विज्ञापन
rhea chakraborty Wants CBI enquiry On Sushant Singh rajput Death
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

बता दें कि इससे पहले किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में रिया ने रेप और मर्डर की धमकी देने वालों की क्लास लगाई है। रिया ने लिखा है,  'मुझ पर तमाम तरह के आरोप लगाए गए, मैं चुप रही... मुझे कातिल कहा गया, मैं चुप रही... मैं शर्म में चुप रही...'। मेरी चुप्पी आपको यह बताने का अधिकार कैसे देती है कि अगर मैं आत्महत्या नहीं करूंगी तो मेरा रेप और मर्डर कर दिया जाएगा। क्या आपने जो कहा है, उसकी गंभीरता का आपको अहसास है? कानून के मुताबिक ये अपराध है। मैं फिर कहती हूं कि कोई भी इस तरह के विषाक्तता और उत्पीड़न के अधीन नहीं होना चाहिए।'

rhea chakraborty Wants CBI enquiry On Sushant Singh rajput Death
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि इससे पहले रिया ने 14 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट में लिखा था कि अभी भी अपनी भावनाओं का सामना करने के लिए संघर्ष कर रही हूं। अपने पोस्ट में रिया ने सुशांत को याद करते हुए लिखा कि आप ही वो हैं, जिन्होंने मुझे प्यार में विश्वास करना सिखाया।

विज्ञापन
rhea chakraborty Wants CBI enquiry On Sushant Singh rajput Death
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत, पीएम मोदी - फोटो : Social Media

गौरतलब है  कि सुशांत ने बीती 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सुशांत के मामले में हुई पूछताछों और चिकित्सकीय कार्रवाई के बाद पुलिस ने अपनी छानबीन पूरी कर ली है। पुलिस इस पूरे मामले की एक रिपोर्ट आने वाले 10 से 12 दिनों में पेश कर देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed