फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Politics and Bollywood: राजनीतिक बैकग्राउंड होने के बाद भी इन एक्टर्स को नहीं भाया पावर, चुन ली बॉलीवुड की राह

Thu, 03 Mar 2022 11:44 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 03 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Riteish Deshmukh Neha Sharma Sonakshi Sinha top actors who choose acting despite being from political background
पॉलिटिकल बैकग्राउंड से बॉलीवुड सितारें - फोटो : Instagram

राजनीति और फिल्म दो ऐसी दुनिया है, जिसमें कोई चाहे तो पैसा और शोहरत दोनों कमा सकता है। फिल्म हो राजनीति दोनों का दारोमदार जनता पर ही है। राजनीति और फिल्म की राहें भले ही अलग हो लेकिन दोनों का ताल्लुक गहरा है। आपने कई बार देखा हो कि चुनाव के समय राजनेता का प्रचार फिल्म सितारे करते हैं। वहीं कई फिल्मी सितारे हैं, जिन्होंने एक्टिंग के बाद राजनीति में हाथ आजमाया है। आज हम आपको ऐसे सितारों से मिलवाने जा रहे हैं, जिनका संबंध राजनीतिक घराने से है। इन सितारों ने बनी बनाई राजनीति की राह छोड़कर बॉलीवुड की ट्रेन पकड़ ली।

Riteish Deshmukh Neha Sharma Sonakshi Sinha top actors who choose acting despite being from political background
रितेश देशमुख - फोटो : Instagram

रितेश देशमुख
बॉलीवुड और राजनीति की साथ में जब भी बात होती है, अभिनेता रितेश देशमुख का नाम सबसे पहले आता है। रितेश देशमुख के पिता स्वर्गीय विलासराव देशमुख महाराष्ट्र की राजनीति में बरसों तक सक्रिय रहे। रितेश के पिता 1999 से 2003 और 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के मुख्मंत्री रहे थे। हालांकि, रितेश की दिलचस्पी राजनीति में नहीं थी। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाया।

 
 
Riteish Deshmukh Neha Sharma Sonakshi Sinha top actors who choose acting despite being from political background
नेहा शर्मा - फोटो : Instagram

नेहा शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा बिहार की रहने वाली हैं। उनके पिता अजीत शर्मा बिहार के भागलपुर से राजनीति में सक्रिय हैं। वहीं नेहा ने अपना करियर एक्टिंग को चुना। नेहा साल 2007 से अभिनय में सक्रिय हैं। वो अपने पिता के लिए राजनीति में स्टार प्रचारक तौर पर उनके साथ अक्सर दिखाई देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Riteish Deshmukh Neha Sharma Sonakshi Sinha top actors who choose acting despite being from political background
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram

सोनाक्षी सिन्हा
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिंहा बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से जाने जाते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा पहले भाजपा में थे, बाद में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। सोनाक्षी ने फैशन डिजाइनिंग की थी लेकिन उन्होंने 'दबंग' फिल्म से बॉलीवुड में अपने अभिनय का सिक्का जमा लिया।
 


 
 
 
विज्ञापन
Riteish Deshmukh Neha Sharma Sonakshi Sinha top actors who choose acting despite being from political background
चिराग पासवान - फोटो : Social Media

चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। चिराग पासवान ने साल 2011 में 'मिले ना मिले हम' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कंगना रणौत भी थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें एक अवॉर्ड भी मिला था। लेकिन उन्हें बॉलीवुड रास नहीं आया और उन्होंने अपना रुख राजनीति की ओर मोड़ लिया। आज चिराग पासवान का नाम बिहार के उभरते राजनेताओं में लिया जाता है। काफी कम समय में ही चिराग ने राजनीति में काफी नाम कमा लिया है।
 

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed