फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rocky aur rani ki prem kahaani bts video starring ranveer singh alia bhatt karan johar goes viral

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani: फिल्म के सेट पर रणवीर-आलिया ने की खूब मस्ती, करण जौहर का भी दिखा अलग अंदाज

Sun, 09 Jul 2023 02:40 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 09 Jul 2023 02:40 PM IST
सार

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का सोशल मीडिया पर बज बना है।

विज्ञापन
Rocky aur rani ki prem kahaani bts video starring ranveer singh alia bhatt karan johar goes viral
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरे सात साल बाद वह निर्देशक बनकर लोगों के बीच लौटे करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म का सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रमोशन किया जा रहा है है। फिल्म का नया बीटीएस क्लिप सामने आया है। इस फिल्म में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी देखने को मिलेगी। इन दोनों की जोड़ी को लास्ट बार गली बॉय में देखा गया था। जिसमें इनके अभिनय को दर्शकों द्वारा सराहा गया था।

विज्ञापन

करण जौहर की ज्यादातर फिल्मों में कलाकारों को बर्फीली वादियों में रोमांस करते जरूर दिखाया जाता है। ऐसा ही कुछ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी देखने को मिलेगा। फिल्म के नए बीटीएस वीडियो में आलिया शिफॉन की साड़ी पहने बर्फ पर फिसलती नजर आईं, तो रणवीर सिंह क्रू मेंबर्स को मसाज देते दिखाई दिए। धर्मा प्रोडक्शन्स के ऑफिशियल ट्विटर पेज पर फिल्म के कुछ अनदेखे पलों को शेयर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rocky aur rani ki prem kahaani bts video starring ranveer singh alia bhatt karan johar goes viral
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media

बीटीएस वीडियो में करण जौहर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और सभी ने मस्ती भी की। वीडियो में देखा जा सकता है करण डिस्को दीवाने' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद एक क्लिप आती है, जिसमें वैभवी मर्चेंट इंस्ट्रक्शन्स दे रही हैं, और रणवीर उनके कंधे पर मसाज। ऐसे ही रणवीर ने करण की भी सेवा की है।

विज्ञापन

ये सितारे आने वाले हैं नजर
करण जौहर ने इस फिल्म के लिए अर्जुन बिजलानी, श्रीति झा और श्रद्धा आर्या को भी लिया है। टॉप टीवी एक्टर्स ने फिल्म में कैमियो भी किया है। इसके अलावा फिल्म में शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:  जब शाहिद की कम उम्र उनके करियर में बनी बाधा, बोले- मेरी फिल्म के लिए कोई एक्ट्रेस नहीं मिलती थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed