फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rocky aur rani ki prem kahani first song tum kya mile release ranveer alia romance in snow clad mountains

RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का 'तुम क्या मिले' गाना रिलीज, पहाड़ों पर दिखा आलिया-रणवीर का रोमांस

Wed, 28 Jun 2023 02:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 28 Jun 2023 02:47 PM IST
सार

अब रणवीर और आलिया की इस फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हो गया है। इसमें आलिया और रणवीर का जमकर रोमांस देखने को मिल रहा है।
 

विज्ञापन
rocky aur rani ki prem kahani first song tum kya mile release ranveer alia romance in snow clad mountains
तुम क्या मिले गाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण जौहर की इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। कुछ समय पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। जिसे देखने के बाद फैंस को 90 के दशक की याद आ गई थी और ऐसा लग रहा था कि करण जौहर ने अपने 25 साल के करियर में जितनी भी फिल्में बनाई हैं यह उनका मैशअप है। हालांकि टीजर दर्शकों को खासा पसंद आया था। अब रणवीर और आलिया की इस फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हो गया है। इसमें आलिया और रणवीर का जमकर रोमांस देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

गाने में दिखा 90 के दशक का रोमांस
इस गाने में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में शिफॉन साड़ी पहने हुए कश्मीर के बर्फ से ढके पहाड़ों में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को ऐसे फिल्माया गया है कि इसे देखकर आपको 90 के दशक की याद आ जाएगी। इस गाने का म्यूजिक भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।  काफी लंबे अरसे बाद तुम क्या मिले गाने में अरिजीत सिंह, अमिताभ भट्टाचार्य और प्रीतम की तिकड़ी फिर से एक हो गई है। ये तीनों पहले ऐ दिल है मुश्किल के गाने चन्ना मेरेया गाने के लिए एक साथ सामने आए थे।

इसे भी पढ़ें- Nutan: दिवंगत अभिनेत्री नूतन के घर की बालकनी भरभराकर ढही, मुंबई की भारी बारिश बनी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले करण जौहर
इस गाने को लेकर करण जौहर कहते हैं, 'लव सॉन्ग हमेशा चुनौतीपूर्ण होते हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के लव सॉन्ग हमेशा दुनिया भर के दर्शकों से जुड़े रहे हैं। मुझे याद है कि हमने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लव सॉन्ग की रिकॉर्डिंग लास्ट में रखी थी क्योंकि प्रीतम दादा, अमिताभ और मैं इस बात को लेकर बहुत घबराए हुए थे कि गाना कैसा होगा। हम हमेशा अपने बांद्रा ऑफिस में मिलते थे क्योंकि दादा इसे अपने लिए बहुत भाग्यशाली मानते थे। मुझे याद है कि हमारी एक मीटिंग में उन्होंने हमें सिर्फ तुम क्या मिले की धुन सुनाई थी और यह मेरे मन में गूंज उठी। तुम क्या मिले वास्तव में हमारे सभी सामूहिक दिलों का एक टुकड़ा है और मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों के साथ हमारे कई प्रेम गीतों की तरह ही सुंदर संबंध बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed