Dharmendra: 'गुड्डी' की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र के लिए धड़कता था जया बच्चन का दिल? अभिनेता ने किया खुलासा
अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने करण जौहर की फिल्म में जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है।
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक बातचीत में शोले अभिनेता ने करण जौहर की फिल्म में जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है। एक्टर ने पहले जया के साथ 'गुड्डी' और 'शोले' जैसी फिल्मों में काम किया है। इस बीच एक साक्षात्कार के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि उन दिनों उन्हें धर्मेंद्र पर क्रश था।
'यह उनका प्यार और सम्मान बोल रहा है'
जी हां, जया ने पहले कहा था कि, जब धर्मेंद्र फिल्म के सेट पर आते थे तो वह सोफे के पीछे छुप जाती थीं। वहीं, जब एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र से इस बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने कहा, “यह उनका प्यार और सम्मान है। मैं जया और अमिताभ को काफी समय से जानता हूं। मुझे अब भी शोले की शूटिंग के दौरान बिताए गए मजेदार पल याद हैं।''
Anil Arora: मलाइका अरोड़ा के पिता अस्पताल में भर्ती, मां के साथ सेहत का हाल जानने पहुंचीं अभिनेत्री
28 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र पहली बार करण जौहर के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन, शबाना आजमी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Puneet Superstar: कानूनी पचड़े में फंसे एक्स बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार, भोपाल में FIR दर्ज
