फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rocky aur rani kii prem kahaani trailer release ranveer singh alia bhatt karan johar watch video here

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: कॉमेडी से भरपूर है 'रॉकी और रानी' का ट्रेलर, दिखी आलिया-रणवीर की केमिस्ट्री

Tue, 04 Jul 2023 12:05 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 04 Jul 2023 12:05 PM IST
सार

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
rocky aur rani kii prem kahaani trailer release ranveer singh alia bhatt karan johar watch video here
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का बज बना हुआ है। करण जौहर के डायरेक्शन में 7 साल बाद कमबैक को लेकर जहां ये फिल्म सुर्खियों में है वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के साथ आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी भी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि जैसे रणबीर की पिछली सभी फिल्मों का कॉकटेल हो। इस फिल्म में आलिया और रणवीर के अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी हैं।

विज्ञापन

गाना भी हुआ था रिलीज
कुछ समय पहले इस फिल्म का गाना तुम क्या मिले रिलीज हुआ था। इस गाने में आलिया भट्ट को शिफॉन की साड़ी पहनकर बर्फ के बीच रोमांस करते हुए दिखाया गया था। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के इस गाने ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया था। इस बीच अब मेकर्स ने 4 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्टोरी लाइन भी सामने आ गई है। ट्रेलर में ड्रामा और रोमांस दोनों देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा है ट्रेलर
ट्रेलर में रॉकी रंधावा (रणवीर सिंह) और रानी (आलिया भट्ट) की कहानी दिखाई गई है। दोनों अलग-अलग बैक ग्राउंड से आते हैं, लेकिन इन्हें प्यार हो जाता है। रानी दिमाग से तेज और पढ़ी-लिखी लड़की है वहीं, रॉकी मस्ती में रहना वाला पंजाबी लड़का है। पहली मुलाकात में शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी शादी तक नहीं पहुंच पाती, क्योंकि इनके परिवार वाले राजी नहीं होते हैं। 

विज्ञापन

कब होगी रिलीज
फिल्म का ट्रेलर देखने से पता चल गया है कि इसमें रोमांस ड्रामा और कॉमेडी सबकुछ देखने को मिलने वाला है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने मिलकर लिखा है। फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed