{"_id":"56f9051f4f1c1b9678f00157","slug":"rocky-handsome-first-weekend-box-office-collections","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉन अब्राहम की 'रॉकी हैंडसम' को कमाई में बड़ा झटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जॉन अब्राहम की 'रॉकी हैंडसम' को कमाई में बड़ा झटका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Mar 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉन अब्राहम की इस हफ्ते रिलीज हुई 'रॉकी हैंडसम' की कमाई निर्माताओं के लिए दिल तोड़ने वाली है। इस शुक्रवार आई रॉकी हैंडसम से जॉन को बेहद उम्मीदें थीं। वो फिल्म के प्रमोशन में भी लंबे समय से लगए हुए थे लेकिन फिल्म के रिलीज होने पर सारी उम्मीदें रखी रह गईं।
विज्ञापन
रॉकी हैंडसम ने शुक्रवार को 5.39 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। पहले दिन के लिहाज से फिल्म की कमाई ठीक मानी गई। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के चलते कमाई के बढ़ने की उम्मीद थी। शनिवार को फिल्म ने 4.83 करोड़ की कमाई की, कमाई के बढ़ने की जगह घट जाने से निर्माताओं को झटका लगा।
विज्ञापन
शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कम कमाई करने वाली 'रॉकी हैडसम' की कमाई रविवार को छुट्टी के बावजूद फिर घट गई। फिल्म ने रविवार को 4.13 करोड़ की कमाई की। पहले वीकएंड पर फिल्म ने प्रिव्यूज की कमाई मिलाकर 16.12 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म से अब ज्यादा उम्मीदें नहीं की जा रही हैं। सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#RockyHandsome Thu previews 1.77 cr, Fri 5.39 cr, Sat 4.83 cr, Sun 4.13 cr. Total: ₹ 16.12 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 28, 2016